Breaking News

Northeast Top-10: बीते एक सप्ताह में क्या रहा पूर्वोत्तर का हाल, जानिए यहां


पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। असम के उत्तरी गुवाहाटी में एक नाव नदी में पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 40 लोग सवार थे। अभी तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 26 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने दुख जताया। नागालैंड की मदद के लिए आगे आए सुशांत सिंह राजपूतबता दें कि सुशांत सिंह ने नागालैंड राज्य की मदद करने के लिए पूरे एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए दिए हैं। बीते दिनों केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद भी सुशांत ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। उस वक्त उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए जमा किए थे। वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुशांत सिंह राजपूत का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने लिखा, मैं नागालैंड के साथ खड़ा होने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का शुक्रिया अदा करता हूं। SC ने टाली एनआरसी के लिए दावे और आपत्तियां स्वीकारने की तारीखन्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की पीठ ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी समन्वयक प्रतीक हजेला की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद यह आदेश दिया। इस रिपोर्ट में हजेला ने कहा है कि राज्य के नागरिकों की सूची में दावा करने के लिए दावेदार सूची ए में प्रदत्त 15 में से 10 दस्तावेजों को आधार बना सकते हैं। पीठ ने अटार्नी जनरल के के वेणुगोपल और दूसरे पक्षकारों से कहा कि वे दो सप्ताह के भीतर इस रिपोर्ट पर अपना जवाब दाखिल करें। पीठ ने इसके साथ ही इस मामले की सुनवाई 19 सितंबर के लिए स्थगित कर दी।हिमा दास को सोनोवाल सरकार का ताेहफाबता दें कि हिमा ने 18वें एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और दो रजत जीते हैं। इससे पहले वे फिनलैंड में जुलाई में आयोजित आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप के अंडर-20 महिला के 400 मीटर दौड़ में पदक हासिल कर चुकी हैं। फिनलैंड में 400 मीटर में स्वर्ण जीतकर हिमा ने इतिहास रचा था और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। असम विद्यार्थी एवं युवा कल्याण विभा के राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य सचिव लख्य कोंवर ने बताया कि दो स्वर्ण पदक के लिए एक करोड़ और दो रजत के लिए 60 लाख रूपए की राशि सरकार की ओर से हिमा को दी जाएगी।असम के पूर्व CM प्रफुल्ल कुमार महंत को राहतमहंत ने सैकिया आयोग के गठन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि जब जे एन शर्मा आयोग वैध है , तब सैकिया आयोग का गठन किया गया है। महंत ने 2008 में उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी। महंत के वकील राजीव बरुवा ने कहा कि उच्च न्यायालय में न्यायाधीश उज्जवल भुइयां की एकल खंडपीठ ने इस याचिका का निपटान किया। बरुवा ने कहा कि किसी आयोग को आगे जारी न रखने के लिए सरकार को विधानसभा में प्रस्ताव पारित करना था जो कि नहीं किया गया, न ही कोई गजट अधिसूचना इस बारे में जारी की गईJNU की जंगः किस्मत आजमां रहे पूर्वोत्तर के छात्रबता दें कि इस साल हो रहे जेएनयू छात्र संघ चुनाव सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। इसके बाद इसके बाद राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और केरल के दो-दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तों वहीं असम की रहने वालीं गीताश्री बरुआ उपाध्यक्ष पद पर आैर सह-सचिव पर अरुणाचल प्रदेश की नगुरंग रीना चुनाव मैदान में हैं।CM बिप्लब देब की हत्या की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तारबता दें युवक बांग्लादेश का रहने वाला बताया जा रहा है। लंबे समय तक इस युवक ने बांग्लादेश की सेना में काम भी किया है।आजम खान ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की हत्या के लिए ब्लू-प्रिंट योजना कैसे बनार्इ थी आैर मुख्यमंत्री के घर का नक्शा भी एकत्र किया था। उसका कहना है कि वह सीएम के घर में एक बार पाइप लाइन मरम्मत करने वाले के तौर पर प्रवेश किया था। मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म आैर हत्या के आरोपी जाकिर हुसैन को फांसी की सजाअसम में नगांव की एक अदालत ने 11 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म आैर हत्या के मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन को शुक्रवार को फांसी की सजा सुनार्इ है। जिला एवं सत्र जस्टिस रीता कार ने हुसैन (19) को हत्या के लिए फांसी की सजा और नाबालिग लड़की से बलात्कार के लिए पॉक्सो कानून के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनायी। बता दें अदालत ने गत चार सितम्बर को जाकिर को दोषी ठहराया था। हालांकि कोर्ट ने पांच अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था आैर दो अन्य नाबालिग आरोपियों को किशोर अदालत ने तीन वर्ष के लिए सुधार गृह भेज दिया था। नागांव जिले के धनियाभेंटी लालुंग गांव में 23 मार्च को घर में अकेली कक्षा पांच की छात्रा को सामूहिक बलात्कार के बाद जला दिया गया था। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए और लड़की को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने अगले दिन दम दोड़ दिया। दक्षिणी कोलकाता एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती ने किया सुसाइडदक्षिणी कोलकाता की पायल ने सिलीगुड़ी चर्च रोड के पास स्थित एक होटल में मंगलवार शाम चेक इन किया था। होटल के कर्मचारियों के मुताबिक वह दूसरे दिन गुरूवार की सुबह गंगटोक के लिए रवाना होने वाली थीं। हालांकि उनके द्वारा बुधवार को होटल से निकलने जैसी कोई प्रक्रिया नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि वह जब से आई थीं तभी से उनका कमरा भीतर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो पायल की लाश कमरे के अंदर मिली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QqOmxI

कोई टिप्पणी नहीं