Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हुई पलटन, वीकेंड में की इतनी कमाई


बीते शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड की तीन फिल्मों का हाल बहुत ही बुरा रहा। तीनों ने मिल कर तीन दिन में इतनी भी कमाई नहीं की है जितनी सिर्फ इस रविवार को फिल्म स्त्री ने कमाई की है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री ने इस रविवार को नौ करोड़ 88 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 82 करोड़ 29 लाख रूपए है।जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म पलटन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले वीकेंड में पांच करोड़ रुपए के करीब का कलेक्शन किया है। फिल्म को पहले दिन एक करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ था। पलटन भी यमला पगला दीवाना फिर से की राह पर है जो दर्शकों को पसंद नहीं है। फिल्म पलटन में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरुमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सोनू सूद की अहम् भूमिका है। बॉर्डर और एल ओ सी कारगिल जैसी फिल्में बनाने वाले जे पी दत्ता की ये कहानी 1967 की है जब भारतीय सेना ने सीमा में फेंसिंग का काम रोक रहे चीनी सैनिकों को सबक सिखाया था।एकता कपूर और इम्तियाज़ अली के प्रोडक्शन में बनी अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म लैला मजनू भी तीन दिन में डेढ़ करोड़ रूपये से आगे नहीं बढ़ पाई है। फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपए के आसपास का कलेक्शन किया है। ये कहा जा सकता है कि फिल्म की नई स्टार कास्ट और पुरानी कहानी में दर्शकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई मनोज बाजपेई की गली गुलिया भी तीन दिन में 50 लाख रुपए के आसपास तक ही पहुंच पाई है। पहले दिन पहले दिन सिर्फ़ 10 लाख के करीब का कलेक्शन हुआ था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mk5stz

कोई टिप्पणी नहीं