अगर प्रकृति को करीब से देखना है तो जाएं Meghalaya

प्रकृति को करीब से देखना है तो मेघालय में कई पर्यटन स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां कई झील, उद्यान और पहाड़ की चोटियां हैं जहां आपको प्रकृति का सुंदर रूप दिखेगा। आइये आज कुछ खास जगहों के बारे में जानते हैं... नोकरेक नैशनल पार्कयहां हाथी और हूलॉक गिब्बन की प्रजातियों के अलावा जंगली हाथियों का समूह, दुर्लभ पक्षियों और आर्किड आदि देखने को मिलेंगे। यहां सिट्रिस इंडिका की दुर्लभ प्रजातियां भी आपको देखने को मिलेंगी। हाथी झरना, शिलॉन्गएलिफेंटा फॉल और सेवन सिस्टर फॉल के नाम से भी प्रसिद्ध हाथी झरना में कई छोटे-छोटे झरने एक साथ गिरते हैं। एक साथ गिरते झरने से बहुत ही सुखद अनुभव प्राप्त होता है। वार्ड्स झीलशिलॉन्ग में स्थित जंगलों से घिरी कृत्रिम झील वार्ड्स शहर के सौंदर्य में इजाफा करती है। यहां आप नौका विहार का आनंद उठा सकते हैं। इससे जुड़े बोटैनिकल गार्डन में आप रंगबिरंगी चिड़ियों को भी देख सकते हैं। शिलांग चोटीयह शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और सबसे ऊंची चोटी है जो समुद्र तल से 1965 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आप पूरे शहर का मनोरम नजारा देख सकते हैं। उमियाम झीलबारापानी झील के नाम से भी प्रसिद्ध उमियाम झील पानी का विशाल भंडार है। यहां आप कई तरह के वॉटर स्पोर्ट्स जैसे रोइंग बोट, पैडल बोट, वॉटर स्कूटर, स्पीड बोट का आनंद उठा सकते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oMnQSz
कोई टिप्पणी नहीं