Breaking News

Jaipur के अल्बर्ट हॉल में रखा है मिस्त्र का नायाब तोहफा, देश-विदेश से देखने आते हैं पर्यटक


जयपुर में अद्धितीय शिल्पकारी, स्थापत्य और एंटीक वस्तुओं से देसी और विदेशी पर्यटकों को रोमाचित करने वाला अल्बर्ट हॉल ने अपनी विदेशों तक छाप छोड़ रखी है। जयपुर आने वाला पर्यटक अल्बर्ट हॉल देखे बिना नहीं रहता। Albert Hall में दुर्लभ और एंटीक वस्तुओं का संग्रहण है जो पर्यटकों को आकर्षित करती है वही पर्यटकों को रोमांचित करने के लिए Egypt की तूतू नामक महिला की Mummy तहखाने में रखी हुई है।जयपुर के अल्बर्ट हॉल में रखी ममी को देखने हर दिन सैकड़ो देशी-विदेशी पर्यटक यहां विजिट करते हैं। हजारों साल पुरानी इस ममी को पहले अल्बर्ट हॉल के प्रथम तल पर रखा गया था। लेकिन कुछ पर्यटक सीढियां होने की वजह से इसे नहीं देख पाते थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब तहखाने में डिस्प्ले किया गया है। यह ममी आने वाले समय में सुरक्षित बनी रहे इसके लिए समय-समय पर इसकी जांच करवाई जाती है। जिसके लिए Egypt से एक्सपर्ट की टीम को बुलाया जाता है।इजिप्ट की तूतू नामक महिला की इस ममी के साथ 399 तरह की अलग अलग प्रकार की चीजें भी मौजूद हैं। जिनमें उशाब्दी, ताबीज, प्राचीन मूर्तियां, कीट, यंत्र आदि हैं। इनमें से पूर्व में केवल 40 तरह की चीजें दर्शकों के लिए रखी गई थीं। जबकि ममी को बेसमेंट में शिफ्ट करने के बाद इनकी संख्या बढ़ा कर 215 कर दी गई।कैसे पहुंचे जयपुर के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन उपलब्ध है। इसके अलावा आप बस या हवाई मार्ग से आ सकते हैं। जयपुर पहुंचने के बाद आप ऑटो या कैब से अल्बर्ट हॉल आसानी से पहुंच सकते हैं।कहां ठहरेंजयपुर में ठहरने के लिए ढेर साले होटल हैं। जिसका किराया 5 सौ रुपए प्रतिदिन से शुरू होता है जो कि हजारों तक जाता है। यहां कई ऐसे होटल हैं जो आपको महलों की सुविधाएं प्रदान करती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wSksJs

कोई टिप्पणी नहीं