Breaking News

लड़की को देखते ही करने लगा Masturbation, फेसबुक पर शेयर किया Video


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस शख्स का है जो गुवाहाटी में एक लड़की के घर के बाहर हस्तमैथुन कर रहा था। लड़की ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में एक शख्स ब्लैक कलर की पतलून पहने हुए दिखाई दे रहा है। वह अपनी पतलूत उतारता है और लड़की के घर के सामने हस्तमैथुन करने लगता है। लड़की अपने घर की खिड़की से उस शख्स की अश्लील हरकत को देख लेती है। लड़की उसका वीडियो बना लेती है और फेसबुक पर पोस्ट कर देती है। लड़की ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, घूरना, टिपिकल सोशल क्राइम है। यह बहुत ही घिनौना है, जब आपका सुबह के 5.30 बजे इस चीज से सामना हो।मैं अपनी खिड़की के पास बैठी हुई थी और एग्जाम के लिए पढ़ाई कर रही थी। मैं इस लड़के के कारण अपनी खिड़की को खोलने में सुरक्षित महसूस नहीं करती। कई बार रात में तो कई बार सुबह सुबह। लड़की ने आगे लिखा कि यह शख्स जीएमसीएच रोड पर क्रिश्चियन बस्ती स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में वॉचमैन है। उसे कोई शर्म नहीं है। उसने मुझे देख भी लिया था,दरअसल वह मुझे और ज्यादा घूरने लगा। आरोपी की पहचान गोकुल मेधी के रूप में हुई है। मुकेश हुंडई वर्कशॉप में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। घटना के बाद से वह फरार है। बताया जा रहा है कि वह गोआलपाड़ा के कृष्णई चला गया है। दिसपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मेधी के एक साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दिसपुर पुलिस थाने के इंचार्ज हिमांग्सु दास ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम उस लड़की का इंतजार कर रहे हैं,जिसने कॉलेज से आने के बाद वीडियो अपलोड किया था। हम उससे वीडियो के बारे में पूछताछ करेंगे। वहीं वर्कशॉप के कर्मचारियों का कहना है कि मेधी कंपनी का स्थायी कर्मचारी नहीं है, उसे सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए हायर किया गया था। वह रात में वर्कशॉप पर काम करता था। आपको बता दें कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी साल मई में इसी तरह की घटना जोरहाट से भी सामने आई थी, जहां एक अज्ञात व्यक्ति गल्र्स होस्टल के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को दिखा रहा था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह सामने आया था कि वही शख्स अपना चेहरा ढक लेता था और अलग अलग टू व्हीलर्स पर सवार होकर स्पॉट पर आ और अपने प्राइवेट पार्ट को दिखाता था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oqbQ98

कोई टिप्पणी नहीं