Breaking News

जन्नत के नजारों के बीच लेना है स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा तो जाएं Kashmir


चारों तरफ से खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ जम्मू-कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। अगर आप भी सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप जम्मू-कश्मीर आपके लिए परफैक्ट है। इस महीने में आप यहां कश्मीरी ड्रैस पहन कर फोटो खीचवाने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं।दरअसल, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में एक खास फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई कदम उठा रही है जिसमें से यह एक है। अगर आप कश्मीरी ड्रेस और खाने की शौकीन हैं तो इस फेस्टिवल को गलती से भी मिस मत करना।फेस्टिवल का आयोजन सिंतबर महीने के आखिरी दिनों में किया जाएगा। इस फेस्टिवल में प्राकृतिक खूबसूरती, जायकेदार भोजन, यूनिक म्यूजिक और विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते लोग देखने को मिलेंगे। इस फेस्टिवल के दौरान कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों के लिए यहां शिकारा राइड, हाउसबोट क्रूज, म्यूजिकल ईवनिंग, वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी और हस्तकला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा आप यहां गूरेज घाटी, डल झील, शंकराचार्य मंदिर के अलावा यहां के लुभावने गार्डन की सैर कर सकते हैं। कैसे जाएंराजधानी श्रीनगर सड़क के जरिए पूरे देश से जुड़ा है। यहां आप अपनी कार से भी जा सकते हैं और बस के जरिए भी पहुंचा जा सकता है। श्रीनगर से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन उधमपुर या जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है। जम्मू तवी देश के लगभग हर बड़े शहर से जुड़ा है। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर उतरकर आप श्रीनगर तक बस या टैक्सी से जा सकते हैं। हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचना थोड़ा महंगा है लेकिन सबसे बेस्ट तरीका भी यही है। श्रीनगर तक भारत के लगभग हर बड़े शहर से सीधी उड़ान उपलब्ध है।कहां ठहरेंश्रीनगर में एक से बढ़कर एक होटल हैं। जिसमें अक्सा होटल, द ग्रैंड ममता, रौनक रिजोर्ट, द प्राइड इन, बत्रा होटल, ली हेरीटेज इत्यादी शामिल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PsEYs0

कोई टिप्पणी नहीं