खर्चा कम और खूबसूरती ज्यादा, बिना वीजा करिए इन देशों की सैर

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं, जहां हर किसी को घूमने का मन होता है। ऐसे में अगर आप भी छुट्टियां एंजॉए करने की प्लानिंग कर रहे हैं आपको हम बहुत पते की बात बताने जा रहे हैं। जी हां आपको एेसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए आपको किसी वीजा की जरूरत नहीं होगी। बस टिकट खरीदेंगे और उस देश में पहुंच जाएंगे। आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूं कह लिजिए खर्चा कम आैर खूबसूरती ज्यादा। हालांकि इन देशाें में रहने का एक निश्चित समय निर्धारित होता है। फिजी को एक परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है। बीच से भरे सुंदर देश फिजी जाने के लिए आपको वीजा की झंझट में नहीं पड़ना है। अगर आपको फिजी जाना है तो बस तैयारियां शुरु कर दीजिए।मकाउ विश्व के अमीर देशों में से एक है। मकाउ भी भारत के लोगों को बिना वीजा के अपने देश में आने की इजाजत देता है। यहां पर मकाऊ टॉवर, लाइटहाउस, सेंट डॉमिनिक चर्च, और मंदारिन हाउस फेमस लैंडमार्क हैं।नेपाल के पहाड़ी इलाको में सफर करने का दिल हो तो बस नेपाल की तरफ बढ़ चलिए। नेपाल में जाने के लिए आपके पास कोई भी फोटो आइडी होनी चाहिए। आपको बता दें कि नेपाल के अलावा किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरुरी है।कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो अपने यहां के फॉरेस्ट रिजर्व के लिए फेमस हैं। इन दोनों आइसलैंड देशों में भारतीय बिना किसी वीजा झंझट के बड़े ही आराम से 3 महीनों तक रह सकते हैं।प्राचीन मंदिरों के देश भूटान जाने के लिए भी आपको किसी प्रकार के वीजा की कोई जरुरत नहीं है। पासपोर्ट लीजिए और सीधे भूटान की सैर कर आइए। पहाड़ों के बीच बसा भूटान देश प्रकृति के काफी करीब है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N6P3gJ
कोई टिप्पणी नहीं