JIO के टक्कर में Airtel ने पेश किया धमाकेदार ऑफर, उठाइए मुफ्त डाटा का मजा

जियो को पीछे छोड़ते हुए एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए लेकर आ रहा है प्लान इसके तहत अब आप भी मुफ्त इंटरनेट डाटा का लुत्फ़ उठा सकते हैं, Airtel ने हाल ही में देश के चुनिंदा राज्यों में VoLTE बीटा प्रोग्राम लॉन्च किया था। इस प्रोग्राम के तहत एयरटेल ग्राहकों को वीओएलटीई तकनीक की टेस्टिंग करने के लिए इनवाइट कर रही है जिसके बदले में ग्राहकों को डेटा बेनिफिट मिलेगा। इस ऑफर के तह, यूजर्स को कुल 30 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। यह डेटा तीन अलग-अलग चरणों में दिया जाएगा- वीओएलटीई स्विच डाउनलोड और इनेबल करने पर 10 जीबी डेटा, चौथे हफ्ते के बाद फीडबैक देने पर 10 जीबी डेटा और आखिरी 10 जीबी डेटा आठवें हफ्ते के बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। Airtel बीटा यूजर्स को नेटवर्क में समस्या देखना पड़ सकती है और उन्हें नियमित तौर पर फीडबैक देना होगा। Airtel के इस प्लान के तहत अभी पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, केरल, बिहार, पंजाब और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस प्रोग्राम में भाग लेने के इच्छुक यूजर्स के पास एक VoLTE क्षमता वाला फोन और एक्टिव 4जी सिम, upgraded OS software और इनेबल वीओएलटीई स्विच होना जरुरी है।एयरटेल की VoLTE तकनीक में एचडी वॉइस कॉलिंग, इंस्टेंट कॉल कनेक्ट और मल्टीटास्किंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। हाल ही में कोलकाता में लॉन्च होने वाली वीओएलटीई सर्विस अभी मुंबई, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मौज़ूद है।वीओएलटीई टेक्नॉलजी की बात करें तो एयरटेल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है रिलायंस जियो। वहीं वोडाफोन द्वारा भी मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और कोलकाता में पहले चरण के तहत वीओएलटीई सर्विस लॉन्च किए जाने की खबरें हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NzEv6B
कोई टिप्पणी नहीं