Breaking News

IRCTC का शानदार offer, अब सस्ते में घूम सकते हैं सिक्किम


आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है शानदार आॅफर, जिसके तहत आईआरसीटीसी ने ग्रीन सिक्किम-चारधाम टूर पैकेज के नाम से एक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में IRCTC 14,560 रुपये में गंगटोक और नामची घूमने का मौका देगी। बता दें कि यह टूर 12 अक्टूबर, 2018 से शुरू होगा। इस स्पेशल पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की टूरिज्म वेबसाइट या फिर जोनल एवं क्षेत्रीय दफ्तरों से करा सकते हैं। तो अगर आपने अभी तक इन गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान नहीं किया है तो जल्दी से पैकिंग कर लिजिए। पैकेज में उपलब्ध है ये सुविधाएं आईआरसीटीसी के मुताबिक इस टूर पर आपको थर्ड एसी क्लास से ले जाया जाएगा। इस ऑफर के तहत आपकी यात्रा रात 8:30 बजे कंचनकन्या एक्सप्रेस में सवार होने के साथ शुरू होगी। यह सफर सियालदाह से शुरू होगा और वापसी में आप न्यू जलपाईगुड़ी से रात 8:10 बजे ट्रेन पकड़ेंगे।इस पैकेज में आपका नाश्ता और खाना भी शामिल होगा। इस ट्रिप में आईआरसीटीसी की ओर से आपको होटल रिज या फिर उसके समकक्ष किसी अन्य होटल में ठहराया जाएगा।बुकिंग के बाद टूर के बारे में अपडेट के लिए आपको कोलकाता स्थित दफ्तर में संपर्क करना होगा। यही नहीं ट्रेन और उसकी टाइमिंग में भी बदलाव किया जा सकता है। इस पैकेज में ट्रेन से जाने और आने का किराया शामिल होगा। ट्रेन का खाना, गंगटोक में दो रात का का स्टे, मील प्लान, नॉन एसी वीकल में यात्रा और साइट दर्शन, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर इसमें शामिल होंगे।2 और 3 लोगों के साथ ठहरने पर और ज्यादा फायदायदि आप दो लोग एक साथ ठहरते हैं तो फिर आपको 14,845 रुपये चुकाने होंगे। यही नहीं यदि आप ट्रिपल शेयरिंग के लिए तैयार हैं तो फिर 14,560 रुपये में ही यह काम हो सकता है। यदि आप बच्चे के साथ हैं तो फिर आपको 13,990 रुपये ही देने होंगे। इस टूर की बुकिंग से पहले ध्यान रखें कि आपको कम से कम दो लोगों की बुकिंग करानी होगी. किसी अकेले यात्री की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।पैकेज से बाहर होंगी ये इस पैकेज में लंच, गाइड का चार्ज, किसी स्थल की प्रवेश फीस, निजी खर्च, नामची टैक्सी स्टैंड से चारधाम मंदिर के लिए टैक्स का किराया, एक्स्ट्रा ट्रिप्स और वाहन के ज्यादा चलने का खर्च शामिल नहीं है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4I1cr

कोई टिप्पणी नहीं