इस Daughter's day अपनी बेटी को दें ये शानदार गिफ्ट्स
नई दिल्ली: बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनकी बेटियां होती हैं। इन बेटियों के लिए हर साल सितंबर के चौथे रविवार को दुनियाभर में डॉटर्स डे के रूप में मनाया जाता है...जो इस साल अंतिम रविवार 23 सितंबर को है। ऐसे में हर माता-पिता अपनी बेटी को खुश करने के लिए उसे शानदार गिफ्ट देना चाहेगें। लेकिन, इस बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनका सारा समय यही सोचने में लग जाता है कि हम अपनी प्यारी बेटी को तोहफे में क्या दें। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही परेशानी है तो कोई बात नहीं। क्योंकि आज हम आपके 4 ऐसे जबरदस्त गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पा कर आपकी बेटी खुशी से झुम उठेगी।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro
मिड रेंज में आने वाला शाओमी का ये सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। इसके 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस हैंडसेट को पेटीएम मॉल से खरीदने पर ग्राहकों को 1500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 12 और 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। यह एंड्रॉयज 7.1 नोगॉट पर रन करता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Huawei MES-B19
इस स्मार्टवॉच की कीमत 9,999 रुपये है। अगर आप इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदते हैं तो आपको इसे खरीदने के लिए सिर्फ 6,250 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा यहां आपको EMI का भी ऑप्शन मिलता है, जो 297 रुपये महीने वाला है।
WRAP Laptop Decal
अगर आप कम खर्च में कोई तोहफा देना चाहते हैं तो यह सबसे शानदार ऑप्शन होगा। आप अपनी बेटी के लैपटॉप को ज्यादा आकर्षित बना सकते हैं। इससे आपकी बेटी के लैपटॉप को नया रंग मिल जाएगा। 15.6 इंच के लैपटॉप के लिए आपको मात्र 198 रुपये खर्च करने होंगे। यह आपको Amazon पर आसानी से मिल जाएगी। अभी इस रेप को भारी डिस्काउंट और फ्री डिलिवरी के साथ खरीदा जा सकता है।
Boat stone 260 4W Bluetooth Speaker
इस स्पीकर की कीमत 2,490 रुपये है। लेकिन, इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से अच्छी छुट के साथ 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं। लड़कीयों को गाना सुनने का बड़ा शौक होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें स्पीकर दें तो उनके लिए यह सबसे बेहतर तोहफा होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dm1EsA
कोई टिप्पणी नहीं