Breaking News

असम की बेटियों ने Bollywood में मचाया धमाल, फिल्म सत्यमेव जयते में इस लड़की ने जीता सबका दिल


कर्इ नामी-गिरामी कंपनियों के विज्ञापन के जरिए अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी असम की अर्चिता अग्रवाल इन दिनों बाॅलीवुड में धमाल मचाएं हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुर्इ जाॅन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में मुस्लिम लड़की का किरदार कर अर्चिता ने सबके दिल जीत लिए। बता दें इस फिल्म में अर्चिता का नाम सलमा है, जो एक साधारण दुकान दार की बेटी हैं। फिल्म में देवदत्त नाम का पुलिस अधिकारी हफ्ता लेने के लिए सलमा के अब्बू की दुकान पर आता है। जहां सलमा मौजूद रहती हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारी सलमा को देखकर आपत्तिजनक तंग कसता है। जिसके बाद दिलेर सलमा का किरदार निभा रही अर्चिता उसे जवाब देती है। बैठ गर्इ धंधे में लेकिन अफसोस हमारी दुकान में वो चीज नहीं बिकती जिसे तुझे सख्त जरूरत है। इस पर देवदत्त कहता है कि एे लड़की तमीज से बात कर। फिर सलमा जबाव देती है, तमीज वो ताे तुझे अपनी मां की कोख से निकल कर सीखनी चाहिए थी। सलमा के इस जबाव पर पुलिस अधिकारी तिलमिला जाता है आैर कहता है कि मां पे जाती है। क्या करूं अपनी मां पर तू जो नहीं गया। इस सीन पर देश के भर के सिनेमा हाल में बैठे दर्शक सलमा के किरदार की काफी प्रशंसा करते हैं। फिल्म सत्यमेव जयते में अर्चिता का करीब 15 मिनट का किरदार है। फिल्म में पुलिस अधिकारी सलमा काे अकेला पाकर दुर्व्यहार करने लगता है। इसी दौरान जाॅन अब्राहम वहां पहुंच जाते हैं आैर कहते हैं कि इस देश में आैरत को देवी माना जाता है आैर जो देवी की इज्जत उतारे उसे हम सरेआम मारते हैं। इस सीन में जाॅन पुलिस अधिकारी की जमकर धुनार्इ करते हैं। जिसके बाद सलमा पर एक पूरा गाना फिल्माया गया है जिसके बोल है नूरे खुदा...। इस फिल्म से पहले अर्चिता कर्इ टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी है। इसके अलावा मीरा नामक शाॅर्ट फिल्म आैर वर्जिन वुमेन डायरीज नामक शार्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि गुवाहाटी के व्यवसायी प्रकाश जीता अग्रवाल की बेटी अर्चिता मुंबर्इ में ही रहती हैं। पार्इ खत्म होने के बाद अर्चिता ने अनुपम खेर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में छह महीने का कोर्स किया। जिसके बाद से ही माया नगरी मुबर्इ में अर्चिता छा गर्इ। अब बाॅलीवुड में भी अपने जबरदस्त किरदार से लोगों के दिल में जगह बना ली है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oBlLsQ

कोई टिप्पणी नहीं