Breaking News

अगले चुनाव में मोदी-अमित शाह का नहीं जलेगा जादू, जानिए किसने दी चेतावनी


गुवाहाटी। कांग्रेस ने राफेल सौदे के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरना जारी रखा है। शिलॉन्ग शहर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रवक्ता और असम के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है। इसके सभी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मसले को उठा रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि साल 2019 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कोई जादू काम ऩहीं अाएगा। जनता ने अपने मतों से उचित जवाब देने के लिए ठान ली है। गौरव ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान राफेल को लेकर एक समझौता किया गया था। इसके तहत यह सौदा 526.10 करोड़ रुपए में हुआ था। फ्रांस से 126 लडा़कू विमानों के लिए करार कर लिए गए थे। करार के मुताबिक फ्रांस 18 विमान मुहैया कराने वाला था, जबकि बाकी का निर्मााण भारत में ही होना था। यूपीए सरकार के करार के मुताबिक 36 विमानों का बजट करीब 18940 करोड़ रुपए पड़ता है। मगर मोदी सरकार ने राफेल को लेकर फ्रांस से लेकर जो समझौता किया है उसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। उसे छिपाया जा रहा है। गौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिन 36 विमानों को लेकर फ्रांस की कंपनी से समझौता किया है, उसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। इसके बारे में सभी को बताना चाहिए। संयोग से यह बात सामने आ गई कि राफेल सौदे पर 60145 करोड़ खर्च होंगे। इसके अनुसार प्रति विमान सरकार को 1670.70 करोड़ रूपए देने पड़ेंगे। गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की मिसाल कायम हुई है और कांग्रेस पार्टी इस पर कतई चुप रहने वाली नहीं है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को जनता के बिच उठाया है और मौजूदा केंद्र सरकार के चेहरे से एक-एक कर के नकाब उतारने का उनकी पार्टी ने मन बना लिया है। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि देश की जनता को गुमराह कर उपरोक्त मुद्दे से भटकाया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oIYcyk

कोई टिप्पणी नहीं