मुगलों के जमाने का है टूरिस्ट पैलेस दुमका, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती

झारखंड स्थित दुमका एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। झारखंड का पूर्वोत्तर भाग दुमका जिले के अंतर्गत आता है। इस स्थल को नाग दुमका के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां की अधिकांश आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। इस शहर का नाम इसकी खास भौगोलिक स्थिति और खूबसूरत वातावरण के कारण पड़ा है। माना जाता है कि इस शहर का नाम मुगलो ने रखा था।यहां से बहने वाली अजय और मयूराक्षी नदी इसे संवारने का काम करती है। पर्यटन के लिहाज से यह एक खास स्थल है, जहां आप कई खूबसूरत जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से यह एक समृद्ध स्थल है।दुमका भ्रमण की शुरुआत आप यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मसानजोर बांध की सैर से कर सकते हैं। मयूराक्षी नदी पर बनाया गया यहा बांध जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मसानजोर बांध के अलावा आप शहर से ततलोई भ्रमण की सैर का प्लान बना सकते हैं। ततलोई दुमका जिले के अंतर्गत एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने गर्म पानी के कुंड के लिए जाना जाता है। यहां रोजाना दूर-दराज के पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। माना जाता है कि इस गर्म पानी के कुंड में औषधीय गुण हैं, जिसका पानी त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में मदद करता है।दुमका के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप मलूटी की सैर का प्लान बना सकते हैं, यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपने 72 पुराने मंदिरों के लिए जाना जाता है, जिनका निर्माण बज बसंत राजवंश के शासनकाल के दौरान हुआ था। इस स्थल को रामायण और महाभारत काल से जोड़कर भी देखा जाता है।दुमका भ्रमण को रिफ्रेशिंग बनाने के लिए आप यहां की प्रसिद्ध मयूराक्षी नदी की सैर का प्लान बना सकते हैं। 250 कि.मी लंबी यह नदी त्रिकूट पहाड़ी से निकलती है, और झारखंड से बहती हुई पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है। यह मंदिर अपने साफ पानी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, मॉनसून के दौरान यहां पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। इसी नदी पर मसानजोर बांध का निर्माण किया गया है। एक प्रकृति प्रेमी और एकांत स्थल के खोजियों के लिए यह एक खास स्थल है, जहां सुकून के पल बिताए जा सकते हैं।कैसे जाएं-दिल्ली से दुमका जाने के लिए कई सीधी ट्रेनें है जिससे आप दुमका आसानी से पहुंच सकते हैं। वहीं हवाई जहाज से जाने के लिए आपको जेसोर जाना होगा। जेसोर से दुमका आप बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं। जेसोर से दुमका की दूरी 139 किलोमीटर है।कहां ठहरें-दुमका में ठहरने के लिए ज्यादा होटल नहीं है। यहां सीमित होटले है। इसलिए जब भी जाएं होटल बुक करवा कर जाएं। दुमका में होटल अशोका इन, होटल आदित्या रेजिडेंसी अच्छे होटल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N6dgzS
कोई टिप्पणी नहीं