पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर कांग्रेस बोलेगी भाजपा पर हमला

पेट्रोल-डीजल की आसमान छू रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरने और देशव्यापी आन्दोलन शुरू करने की रणनीति पर विचार कर रही है । मेघालय कांग्रेस प्रवक्ता जेनिथ संगमा ने आज कहा कि पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों से देश का आम नागरिक परेशान है और पार्टी इसके विरुद्ध सड़कों पर उतकर लड़ाई लड़ेगी ।उन्होंने कहा कि एक दिन थे जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने पर भाजपा कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयार रहती थी मगर आज मोदी सरकार के तमाम दावों के बावजूद पेट्रोल -डीजल के कीमतें लगातार बढ़त रही है । यह सरकार केवल झूठे वादे कर सकती है इससे ज्यादा कुछ नहीं । पट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए है और बढ़ते-बढ़ते लगभग उसी स्तर पर पहुंच गए हैं जिस स्तर पर मनमोहन सरकार के समय इनके दाम थे । यह हाल तब है, जब मनमोहन सरकार के समय की तुलना में आज अंतर्राष्टीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब आधी है । यूं कहने को तो सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों को डीरेगुलेट कर दिया है और अब इनके दाम बढाने-घटाने का काम तेल कम्पनियों करती हैं । लेकिन ऐसा कहना पूरे मामले का ऐसा सरलीकरण है जो आम जनता को बेवकूफ बनाने के सिवाय और कुछ नहीं । सच्चाई यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का पूरा-पूरा हाथ है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wIbhvU
कोई टिप्पणी नहीं