रंगीन मिजाज पति को ढूंढने असम पहुंची मेघालय की महिला, हैरान करने वाले हैं कारनामें

असम के एक रंगीन मिजाज काठमिस्त्री का कारनामा इन दिनों कामरूप जिले के नगरबेड़ा में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगरबेड़ा थानातर्गत विद्याानगर इलाके का रहने वाला रहमत अली नाम का काठ मिस्त्री काम के लिए पड़ोसी राज्य मेघालय के अलावा अन्य राज्यों में भी जाता था। लेकिन खास बात यह है कि वह जहां भी जाता है वहां अपना घर बसा कर आ जाता है। मतलब यह कि वह वहां की भोली-भाली लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उनसे शादी रचा आता है। तो इसी कड़ी में रहमत के प्रेमजाल में पड़कर गर्भवती हुर्इ मेघालय की एक महिला उसे ढूढ़ते हुए नगरबेड़ा पहुंच गर्इ। जिसके बाद रहमत के कारनामों के बारे में पता चल गया। दरअसल शनिवार की रात मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले के आदोगिरी नामक इलाके की एक महिला अपने पति रहमत को ढूढ़ती हुर्इ नगरबेड़ा पहुंच गर्इ। हालांकि महिला के आने से पहले रहमत गांव से भाग गया। इसके बाद इस महला ने नगरबेड़ा थाने में जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला का हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि महिला ने बताया कि रहमत ने आैर भी कर्इ महिलाआें को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उनसे शादी रचार्इ है। स्थानीय लोगों ने भी इस रंगीन मिजाज राज मिस्त्री को पकड़ने में पुलिस को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N9op6P
कोई टिप्पणी नहीं