Breaking News

कम छुट्टी वाले करें शॉर्ट-ट्रिप प्लान, कपल्स ही नहीं फैमिली के साथ लें मजे


अगर आपको ऑफिस या काम से ज्यादा छुट्टियां नहीं मिल पाती, तो आप एक शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह की सैर कराते हैं जहाँ कम दिनों में भी छुट्टी का मजा ले सकते हैं। वो जगह है देहरादून। देहरादून के आगे पहाड़ों में घने जंगलों के बीच स्थित है सहस्रधाराजहां बलदी नदी और गुफाएं काफ़ी मशहूर हैं। यहां औषधीय गुणों वाला एक झरना भी बहता है।ट्रैकिंग, नेचर-वॉक के साथ जंगल-सफारी का मजादेश के प्रमुख वाइल्ड-लाइफ सेंचुरी में माने जाने वाले राजाजी नेशनल पार्क में जानवरों व पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां हैं। जहां आप ट्रैकिंग, नेचर-वॉक के साथ-साथ जंगल-सफारी भी कर सकते हैं। यह स्थान देहरादून से 16 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप 48 मिनट में पहुंच सकते हैं। यह पार्क पर्यटकों के लिये 15 नवम्बर से 15 जून के बीच खुला रहता है। कनातल, बेहद मनमोहक है नजाराबर्फ और हरियाली से भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ कनातल का नजारा बेहद मनमोहक होता है। यहां पर्यटक अपने 34 किमी लम्बे जंगल-सफ़ारी के दौरान पहाड़ियों के सौंदर्य के साथ-साथ यहां की घाटियों और नदियों के ख़ूबसूरत दृश्यों का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं। यह पार्क देहरादून से दूरी 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको देहरादून से यहां पहुंचने में 2 घंटे का समय लगेगा।। यहां से हुई थी प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत एक मशहूर शिकारी से कंजर्वेशनिस्ट बने जिम कॉर्बेट के नाम पर बना जिम कॉर्बेट पार्क वाइल्ड लाइफ डायवर्सिटी के लिये वर्ल्ड फेमस है। प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत इसी पार्क से हुई थी। यहां आप कैम्पिंग, हाइकिंग, नेचर-वॉक जंगल-सफारी, रॉक-क्लाइंबिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में कोड़िया-जंगल, चंबा, पंत रिसर्च इंस्टीट्यूट आदि स्थल हैं। देहरादून से कनातल 76 किलोमीटर की दूरी पर है जिसकी यात्रा 3 घंटे में पूरी की जा सकती है। कपल्स ही नहीं फैमिली के साथ करें मजेवाइल्ड-लाइफ में यदि आपका इंट्रेस्ट है तो आप यहाँ शॉर्ट-ट्रिप पर जा सकते हैं। ये पार्क देहरादून से 170 किलोमीटर दूर है। देहरादून से आप यहाँ 5 घंटे में पहुंच सकते हैं।क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से प्रसिद्ध यह हिल-स्टेशन आज भी कपल्स का फेवरिट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि लोग फैमिली को लेकर भी आना पसंद करते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pij5Rh

कोई टिप्पणी नहीं