ऑटोमैटिक कार खरीदने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
नई दिल्ली: ऑटोमैटिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है लोगों की इसी बढ़ती डिमांड को हर कंपनी अपनी कारों को आजकल ऑटोमैटिक वर्जन में लॉन्च कर रही है। एक तरफ जहां ट्रैफिक और हाईवे पर ऑटोमैटिक कारें ड्राइविंग एक्सपीरियंस को मजेदार बना देती हैं। लेकिन वहीं इसके कुछ नेगेटिव पहलू भी हैं, तो अगर आप भी ऑटोमैटिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले ये आर्टिकल पढ़ें क्योंकि हम आपको ऑटोमैटिक कारों के कुछ फायदे और नुकसान बता रहे हैं।
- यदि आप हाइवे पर या लॉन्ग ड्राइव पर जा रहें है तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आपको और भी ज्यादा आराम देता है, क्योंकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में गियर चेंज करनी की जरूरत नहीं होती। इन कारों में इंजन के जरूरत के मुताबिक खुद ही गियर चेंज हो जाते हैं जिससे ड्राइवर बेफिक्र होकर कार चला सकता है।
- भारत की संकरी और खराब सड़कों पर आम कारों के मुकाबले ऑटोमेटिक कारों को चलाना और उनको हैंडल करना आसान होता है।
- जो लोग पहली बार कार ड्राइव कर रहे हैं उसके लिए मैन्युअल से ज्यादा ऑटोमेटिक कारें ज्यादा बेहतर होती हैं क्योकिं क्योकिं क्लच और गियर चेंज करने से छुटकारा मिल जाता है। और आप आसानी से कार चला पाते हैं।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की मेंटेनेंस मैन्युअल के मुकाबले ज्यादा होती है साथ ही सर्विस के दौरान खर्चा भी ज्यादा आता है. 5555 रूपए में घर ले जाएं 40000रूपए वाली बाइक, जानें पूरा ऑफर
- ऑटोमैटिक कार में आप अपनी इच्छाानुसार पावर नहीं ले पाते जिसकी वजह से कई बार ओवरटेक करने में दिक्कत होती है जबकि मैनुअल गियरबाक्स में आप अपनी इच्छा नुसार गियर का प्रयोग करतें है।
- मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली कारों के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में फ्यूल की खपत ज्यादा होती है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2piNpv4
कोई टिप्पणी नहीं