कोनराड संगमा का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, ये है वजह

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मेघालय विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। संगमा ने 27 अगस्त को तुरा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के दो सांसदों मेघालय के विंसेंट एच पाला और वांसुक सिएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को इस्तीफा सौंपा। संगमा मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस गठबंधन सरकार के छह माह पूरा होने से एक दिन पहले बुधवार को विधायक के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने गत छह मार्च को मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PFU6T7
कोई टिप्पणी नहीं