Breaking News

एक खूबसूरत शहर जलगांव, रामायण में भी मिलता है उल्लेख


भारत के महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत जलगांव एक खूबसूरत शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है। राज्य के उत्तरी भाग में स्थित यह शहर जलगांव जिले का मुख्यालय भी है। पर्यटन के लिहाज से यह एक आदर्श स्थल है, जहां देखने और घूमने-फिरने योग्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं। आप यहां प्राचीन किले से लेकर मंदिर और खूबसूरत उद्यान देख सकते हैं। नए गंतव्य की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। जलगांव भ्रमण की शुरुआत आप यहां के मेहरून पार्क से कर सकते हैं। यह जलगांव के सबसे पुराने उद्यानों में गिना जाता है, जहां की सैर करने स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के पर्यटक भी आते हैं। शहर की भागादौड़ भरी जिंदगी से दूर यह पार्क एक आदर्श जगह है, जहां आप अपना सुकून भरा समय बिता सकते हैं। इसके आलावा आप जलगांव में ऐतिहासिक परोला फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं। परोला फोर्ट के साथ आप यहां जलगांव के पर्यटन स्थलों की श्रंखला में आप यहां के अन्य खास स्थलों की सैर का आनंद ले सकते है। जिसमें उनपदेव, महात्मा गांधी पार्क इत्यादि जगहें घूम सकते हैं। उनपदेव एक गर्मी पानी का कुंड है, जो पौराणिक महत्व रखता है। इस स्थल का उल्लेख रामायण में भी मिलता है। यहां गर्म पानी गोमुख से निरंतर निकलता रहता है।कैसे जाएं-दिल्ली से जलगांव जाने के लिए कई ट्रेनें है। जिससे आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके आप यहां हवाई जहाज से भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली से औरंगाबाद जाना होगा। औरंगाबाद से यहां बस या ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। कहां ठहरें-जलगांव में ठहरने के लिए आपको कई होटल मिल जाएंगे। जिस आप ऑनलाइन भी बुक कर सकत हैं। जिसमें होटल रॉयल पैलेस, होटल रीगल पैलेस, होटल महिंद्रा, काका रेजिडेंसी, प्रीमियर, पथिका, सिलवर पैलेस इत्यादि शामिल है। जिसका किराया 600 रुपए से शुरू होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QOjLu2

कोई टिप्पणी नहीं