खूबसूरत असम के दिल की धडक़न है ये जगह, जीवन में एक बार जाना ना भूलें

कार्बी आंगलोंग असम के दिल की धडक़न कहा जा सकता है। यह राज्य का एक खूबसूरत जिला है, जो असम के मध्य स्थित है। कार्बी आंगलोंग में घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदर स्थल मौजूद हैं, जिनका प्लान आप भ्रमण के दौरान बना सकते हैं। कार्बी आंगलोंग भ्रमण की शुरुआत आप यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल अमरेंग से कर सकते हैं। यह एक रिवर केप है। यह खूबसूरत स्थल यहां की कपिली नदी के मध्य स्थित है। कपिली असम की सबसे लोकप्रिय नदियों में एक है, जिसकी एक सहायक नदी है, जिसे हमरेंग कहा जाता है। यह खूबसूरत स्थल चारों तरफ से घने जंगलों और नीले पानी से घिरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान काफी ज्यादा मायने रखता है। इसके अलावा आप यहां खंडुली, उमवांग और गरमपानी वन्यजीव अभ्यारण्य देख सकते हैं। आप कार्बी आंगलोंग परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा दीमापुर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप दिफू रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं, अगर आप चाहें तो यहां सडक़ मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सडक़ मार्गों से कार्बी आंगलोंग राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2znC9Di
कोई टिप्पणी नहीं