Breaking News

गोल्ड मेडेलिस्ट बॉक्सिंग चैंपियन का किरदार निभाने जा रहे हैं शाहिद, जिसने रचा था इतिहास


बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है आैर दर्शकों से इन फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मणिपुर की मुक्केबाज मैरी काॅम को मिली सफलता के बाद अब पूर्वोत्तर के एक आैर मुक्केबाज पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक बाॅक्सिंग चैम्पियन डिंको सिंह के जीवन पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। जिन्होंने 1998 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहिद कपूर डिंको सिंह की भूमिका निभाने वाले है। हाल ही में मीडिया के सामने शाहिद ने इस बात की पुष्टि की। शाहिद ने बताया कि वे बाॅक्सिंग चैम्पियन की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस फिल्म डायरेक्शन एयरलिफ्ट और शेफ जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2019 में शुरू होगी। बता दें कि मणिपुर के रहने वाले डिंको सिंह ने पहली बार एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीता था। डिंको सिंह मणिपुर में एकमात्र एेसे खिलाड़ी थे जिन्होंने बैंटमवेट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। डिंगको सिंह को 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। बाद में डिंको युवा बॉक्सर्स को कोचिंग देने लगे। साल 2017 में डिंको को कैंसर भी हो गया था और अपने इलाज के लिए फंड जुटाने में उन्हें काफी परेशानी हुई थी। शाहिद ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, इस स्टोरी के बारे में सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह ऐसे स्टार की कहानी बताती है जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं। अगर दंगल जैसी फिल्म न बनती तो हमें फोगाट बहनों के बारे में पता नहीं चल पाता। डिंको को कैंसर हुआ था और उनकी 13 राउंड की कीमोथैरिपी भी हुई है। उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि साल 2017 में डिंको की कैंसर की बीमारी के बारे में जब गौतम गंभीर को पता चला था तो उन्होंने इलाज के लिए उनकी आर्थिक सहायता की थी। इसके बाद 13 डॉक्टर भी उनके इलाज के लिए सामने आए थे। गोल्ड मेडल जीत सफलता का परचम लहराने वाले डिंको किसी जमाने में माओवादी बनने जा रहे थे। शाहिद ने कहा, डिंको की कहानी काफी मजेदार और प्रेरित करने वाली है। ऐसे हीरोज की कहानी लोगों को बताए जाने की जरूरत है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PtvH2P

कोई टिप्पणी नहीं