65 साल के बुजुर्ग दादा ने अपनी मासूम पोतियों के साथ किया रेप, एेसे हुआ खुलासा

देश में लगातार महिलाआें के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मेघालय के साउथ गारो हिल्स से एक शर्मनाक घटना सामने आर्इ है। जहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने अपनी दो मासूम पाेतियों के साथ दुष्कर्म किया। मामला साउथ गारो हिल्स के डिमापारा गांव का है।मामला तब सामने आया जब 28 अगस्त को लड़कियों के पिता ने साउथ गारो हिल्स के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवार्इ। बता दें कि लड़कियों की उम्र क्रमशः 9 साल आैर 10 साल है। आरोपी की पहचान मिदुआ मोमिन के रूप मे हुर्इ है। बता दें कि दोनों लड़कियों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया हैं, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि लडकियों के साथ रेप हुआ है यह नहीं।आपको बता दें कि मोमिन के कबीले के लोगों उनके समर्थन में हैं अौर पीड़ितों के चरित्र को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं। जिसके बाद साउथ गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक अब्रहम टी संगमा ने कहा है अगर उन्होंने पीड़ितों के खिलाफ एेसा करना बंद नहीं करते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवार्इ की जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PXZ8uP
कोई टिप्पणी नहीं