Breaking News

सभी मोर्चे में विफल रही है भाजपा समर्थित एमडीए सरकार


नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाली एमडीए सरकार ने गुरूवार को अपना छह महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया है। सरकार ने एक ओर जहां अपनी उपलब्धि को गिनाया तथा भावी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता के बीच शेयर किया तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने कोनराड के संगमा सरकार की आलोचना करना जारी रखा । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तथा विधायक जेनिथ एम संगमा ने कहा कि नया कुछ कहने को नहीं है। एमडीए सरकार का हाल तो नई बोतल में पुरानी शराब भरा हुआ जैसा है। प्रदेश में अभी तक कुछ एेसा कार्य नहीं हुआ जिसकी प्रशंसा की जा सके । पिछली कांग्रेस सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं का ही पालन कर रही है। जेनिथ ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार कि कुछ योजनाओं को बंद कर दिया है जो की काफी निंदनीय । कांग्रेस ने सरकार में रहते समय आमजन के हित में कई पहल शुरू की थी जिसे अब ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया है। जिला स्तर पर खेल के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए कांगे्रस ने विशेष पहल कि थी, इससे खेल क्षेत्र में बुनियादी ढ़ाचे के विकास हेतु निधि निर्धरित किया गया था। मौजूदा एमडीए सरकार ने इसे आगे बढ़ाने के बजाय खत्म कर दिया है। खेल नीति का मामला लंबित है। मुख्यमंत्री का अभी तक इस पर ध्यान नहीं गया है। चार महीने में केवल शिक्षा नीति को अंतिम रूप दे पाए हैं। जबकि कांग्रेस सरकार साल निर्धारण कर मसौदे के साथ सामने आई थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची में है न कि एक राज्य विषय। इसे विशेषज्ञों के बिना कुछ महीनों के भीतर अंतिम रूप दिया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में शिक्षा नीति को अंतिम रूप देने से पहले केंद्र सरकार की शिक्षा नीति की भी समीक्षा करनी होगी। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर जेनिथ ने कहा कि पिछले साल के अंत में जीएनएलए के आतंकवादियों ने समर्पण कर दिया था, लेकिन एमडीए सरकार की कमजोरी के कारण आत्मसमर्पण करने वाले कैडर जंगल वापस जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शिलांग के हरिजन काॅलोनी में एक छोटी सी घटना ने वर्तमान सरकार दवा्रा सि्थति की मिसाल के चलते शहर में 20 अगस्त तक सबसे लंबा कर्फ्यु देखने को मिला ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wS41NC

कोई टिप्पणी नहीं