असम के मुख्य सचिव ने की बांग्लादेश के सहायक से मुलाकात, कर्इ मुद्दों पर हुर्इ चर्चा

असम के मुख्य सचिव आलोक कुमार ने गुरूवार को स्थानीय बांग्लादेश उच्चायोग के सहायक उच्चायुक्त एंव हेड आॅफ दि मिशन डाॅ. शाह मोहम्मद तनवीर मंसूर को जनता भवन स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। बातचीत के क्रम में भारत-बांगलादेश के आपसी संबंधों को मजबूत करने संबधी कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कुल मिलाकर इस बैठक में हुई बातचीत का नतीजा फलप्रद रहा। मालूम हो कि दोनों उच्चाधिकारियों के बीच वायुसेवा को विकसित करने ढ़ाका से शिलोंग होते हुए गुवाहाटी तक बस सेवा को विकसित करने और सामान्य लोगों के लिए अत्यंत सुलभ मूल्य पर जल संपर्क को बेहतर बऩाए जाने आदि मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई । इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र को बेहतर बनाए जाने पर भी बल दिया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MWYxM5
कोई टिप्पणी नहीं