Breaking News

जन्माष्टमी पर भोग लगाने के लिए बनाएं भगवान श्री कृष्ण के पसंदीदा पेड़ें


जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की मनपसंद चीजों का भोग लगाते हैं। जिसे लोग घर में बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ मीठा बनाने की सोच रही हैं तो मथुरा के पेड़ें आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। पेड़ें बनाने की रेसिपी-सामग्री:खोया- 200 ग्रामचीनी- 3 टीस्पूनइलायची पाउडर- 1 टीस्पूनजन्माष्टमी पर भोग लगाने के लिए बनाएं भगवान श्री कृष्ण के पसंदीदा पेड़ेंघी -1 टीस्पूनदूध- 3 टेबलस्पूनशुगर पाउडर- 1/4 कपबादाम- कोटिंग के लिएविधि--सबसे पहले एक पैन में 200 ग्राम खोया डालकर गर्म कर लें।-अब इसमें 1 टीस्पून घी और 3 टीस्पून चीनी डालकर मिक्स करें। इससे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे से न तो चिपके और न ही जले।-चीनी पिघलने के बाद इसमें 3 टेबलस्पून दूध डालकर 2 मिनट तक पकाएं।-जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें 1 टीस्पून इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को गैस से उतारकर एक प्लेट में डालें और ठंडा होने दें।-इसके बाद इस मिश्रण में से छोड़ा-सा मिक्चर लेकर पेड़ें की शेप दें। अब इनके बीच में उंगली से हल्का प्रेशर लगाए और उसमें बादाम की कोटिंग करें। इसी तरह सभी पेड़ों को तैयार करके प्लेट में रख लें।-अब इन्हें 1/4 कप शुगर पाउडर से कोट करें।-आपके पेड़ें बनकर तैयार हैं। अब आप इन स्वादिष्ट पेड़ों से सबका मुंह मीठा करवाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oA3Um5

कोई टिप्पणी नहीं