Breaking News

चानू के कोच विजय शर्मा को मिल सकता है द्रोणाचार्य पुरस्कार, हुई नाम की सिफारिश


वर्ल्ड चैम्पियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा और नामचीन क्रिकेट कोच तारक सिन्हा को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। जस्टिस मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इनके अलावा मुक्केबाजी कोच सीए कटप्पा और टेबल टेनिस कोच श्रीनिवास राव को द्रोणाचार्य और भरत छेत्री (हॉकी), सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी) और दादू चौगुले (कुश्ती) को ध्यानचंद पुरस्कार देने की सिफारिश की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OqC2Md

कोई टिप्पणी नहीं