Breaking News

विराट व चानू को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल सम्‍मान


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। विराट के अलावा भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को भी इस साल के खेल के इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा।साल 2016 में भी कोहली के नाम चर्चा हुई थी लेकिन उन्हें तब चुना नहीं गया था। वह इस खिताब को पाने वाले देश के तीसरे क्रिकेटर होंगे। इससे पहले यह खिताब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है।वहीं चानू ने हाल ही में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल किया था वहीं इसके बाद इस साल अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि चोट के चलते वह एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QAcEFn

कोई टिप्पणी नहीं