मोदी सरकार के विरोध में खड़ा हुअा था भाजपा का यह मुख्यमंत्री

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही इस विधेयक का विरोध किया है और उनकी सरकार कभी भी जनता की इच्छा के खिलाफ नहीं जाएगी। बीरेन ने कहा कि केंद्र सरकार नागा उग्रवादियों के बीच शांति वार्ता के मद्देनजर राज्य की एकता के मुद्दे पर जारी वार्ता के संभावित परिणाम के संबंध में समाचार पत्र में वार्ताकार आर एन रवि के प्रकाशित बयान के बाद उन्होंने नागा शांति वार्ता पर राज्य सरकार और मणिपुर की जनता की राय से उनको तुरंत अवगत करा दिया था।बीरेन लम्फेलपत में पूर्वोत्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की शाखा प्रयोगशाला में उच्च पैदावार वाले औषधीय एवं सुगंधित पौधों के तेल शोधन संयंत्र एवं वितरण के आधार शिला समारोह और सीएसआईआर में स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x5MAZN
कोई टिप्पणी नहीं