Breaking News

रूस में शेफ की वेशभूषा में दिखे जिनपिंग और पुतिन, साथ मिलकर खाना पकाया

मॉस्को। आर्थिक सम्मेलन में मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दूसरे के साथ खाना पकाते नजर आए। मीडिया में यह तस्वीर काफी चर्चित हो रही है। दरअसल,जिनपिंग ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने कई उद्योगपतियों और अधिकारियों के दल के साथ रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे थे। यहां पुतिन के साथ व्यापार नीति और उत्तर कोरिया पर चर्चा के बाद दोनों नेताओं ने एक मेले में हिस्सा लिया।

नवाज शरीफ को मिली 12 घंटे की पैरोल, पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे

शेफ की ड्रेस में दिखाई दिए

‘फार ईस्ट स्ट्रीट’ नाम के इस मेले में दोनों नेताओं ने साथ में शेफ की ड्रेस पहन रखी है। रूसी मीडिया ने दोनों के कई पोज भी जारी किए हैं। इनमें पुतिन और जिनपिंग को साथ तवे पर केक बनाते और साथ लंच करते देखा जा सकता है। यह पहली बार नहीं है कि दोनों नेताओं ने साथ में खाना पकाने के लिए हाथ आजमाया हो। इससे पहले जब पुतिन जून में चीन दौरे पर थे तब भी उन्होंने जिनपिंग के लिए पैनकेक बनाया था।

रूस-चीन के बीच चल रहा दुनिया का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास

एक दिन पहले ही रूस और चीन ने मंगोलिया के साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़े युद्धाभ्यास वोस्तोक-2018 शुरू किया था। इसमें करीब तीन लाख सैनिक, 36 हजार सैन्य वाहन, 80 जहाज, हजार एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और ड्रोन शामिल हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में पुतिन इकोनॉमिक फोरम के बाद हिस्सा ले सकते हैं। फिलहाल शी जिनपिंग इस इकोनॉमिक फोरम में शामिल मुख्य मेहमानों में से एक हैं। चीन और रूस के बीच बढ़ रही नजदीकियों को अमरीका अपने लिए खतरा मानता है। रूस और युद्धाभ्यास के जवाब में अमरीका ने भी एक युद्धाभ्यास करने की तैयारी कर रहा है। अमरीका मानना है कि चीन और रूस मिल अमरीका चुनौती देना चाहते हैं। वह उत्तर कोरिया जैसे देशों को प्रभावित कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mho6CB

कोई टिप्पणी नहीं