Breaking News

अर्जुन पुरस्कार के बाद हिमा दास को सोनाेवाल सरकार का तोहफा, बनाया गया स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर


असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरूवार को गोल्डेन गर्ल हिमा दास को असम स्पोर्ट्स का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया है। फिनलैंड में हुए आईएएएफ अंडर-20 एथलेटिक्स वर्ल्ड चैम्पियशिप में में गोल्ड जीतने के बाद ही मुख्यमंत्री ने एेलान किया था कि हिमा दास को असम का स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और नई पीढ़ी में खेलों के प्रति दिलचस्पी पैदा करने के लिए सरकार ने हिमा को खेलों के लिए राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने उम्मीद जताई हिमा को स्पोर्ट्स ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद राज्य के युवाआें को प्रेरणा मिलेगी। बता दें जुलार्इ में फिनलैंड में हुए आईएएएफ अंडर-20 एथलेटिक्स वर्ल्ड चैम्पियशिप में महिलाओं की 400 मीटर फाइनल रेस में गोल्ड जीता था। हिमा एेसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। इसी के साथ ही इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स में भी हिमा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण आैर दो रजत पदक जीता। खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए हिमा दास को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। तो वहीं दूसरी आेर शुक्रवार को 19 वर्षीय एथलीट को जीक्यू इंडिया द्वारा यंग इंडियन ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया गया। जीक्यू इंडिया के द्वारा मिले इस सम्मान के लिए हिमा ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनका शुक्रिया किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xYJUh2

कोई टिप्पणी नहीं