Breaking News

दुनिया के इन देशों को कुछ घंटे पैदल चलकर घूम सकते हैं आप, देखें वीडियो


दुनिया में कितने बड़े बड़े देश है जैसे भारत, चीन, रूस आदि जिनका विशाल क्षेत्र में विस्तार है और कई ऐसे भी है जो बहुत छोटे देश है। भारत को ही ले लीजिये जिसके एक कोने से दुसरे कोने तक का सफ़र हजारों किमी का है पर आपको जानकार हैरानी होगी की कुछ छोटे देश ऐसे भी है जिन्हें आप महज़ कुछ घंटों में पूरा घूम सकते है।आईये जानते है दुनिया के 5 सबसे छोटे देशों के बारे में जहां हर साल हजारों - लाखों टूरिस्ट घुमने आते है क्यों ये छोटे देश भले ही क्षेत्रफल में कम हो पर पर्यटन के मामले में इनका ओहदा कहीं ऊपर है।वेटिकन सिटीयह दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसका पूरा क्षेत्रफल 2 किलोमीटर से भी कम है और लोग पैदल चलकर इस पूरे देश में घूम सकते हैं। ये देश आस्था की दृष्टि से खास महत्व रखता है और हर साल लाखों पर्यटक इस देश में घूमने आते है।मोनाकोछोटे देश में दुसरे स्थान पर है फ्रांस के पास बसे इस देश का एरिया सिर्फ 2.02 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया है और टूरिस्ट यहां मौज-मस्ती करने आते हैं। पर्यटन इस देश की आय का मुख्य स्त्रोत है।नौरूमहज़ 21 वर्ग कि.मी. में फैला यह देश दुनिया का सबसे छोटा द्वीपिय देश है।तुवलुइस देश में 3 अलग-अलग द्वीप बने हुए हैं और यह पूरा देश 26 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। इस तीनों द्वीपों पर कोई भी पर्यटक पैदल चलकर ही घूम सकता है।सैन मरिनोसैन मरिनो देश इटली के बीचो-बीच बसा है और इसका क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है। इसे दुनिया का सबसे पुराना देश कहा जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OeBycl

कोई टिप्पणी नहीं