नेचर के शौकीनों के लिए बेस्ट है ये देश, जहां खुलकर कर सकते हैं पार्टी

सभी लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है, पर दोस्तों के साथ घूमने का मजा कुछ अलग होता है। कुछ लोग ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं जहां वह घूमने के साथ-साथ पार्टी का भी मजा उठा सकें। अगर आप भी ऐसी जगह पर घूमना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप नेचर के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी का मजा भी ले सकते हैं।अफ्रीका में घूमने के लिए बहुत सारे शहर मौजूद हैं पर अगर आप नेचर और पार्टी के शौकीन हैं तो आपके लिए मोरक्को सबसे बेस्ट प्लेस साबित हो सकती है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती सैर सपाटा और पार्टी का मजा ले सकते हैं। मोरक्को की नाइट लाइफ आपके ट्रिप को और यादगार बना देगी।क्रोएशिया एड्रियाटिक समुद्र में बना एक द्वीप है जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके अलावा इस समुद्र के किनारे बहुत सारे नाईट क्लब्स मौजूद हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।ग्रीस में मौजूद सेंटोरिनी में आप क्रूज़ , प्राइवेट वाइन टूर्स, डंकी राईड्स और स्विमिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीस में खूबसूरत नजारों के साथ-साथ सड़क के किनारे बने अनोखे बार क्लब और रेस्टोरेंट्स में पार्टी भी कर सकते हैं।थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां के खूबसूरत नज़ारे, बीच, बार्स, क्लब और थाई मसाज आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। इसके अलावा आप यहां पर बैंकॉक और पटाया के रेस्टोरेंट्स में पार्टी का मजा भी ले सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x6AvEz
कोई टिप्पणी नहीं