विजय हजारे ट्रॉफी: असम को करारी शिकस्त देकर बंगाल ने दर्ज की तीसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को बंगाल ने असम को पांच विकेट से हराकर ग्रुप-सी में चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम 45.5 ओवर में महज 150 रनों पर सिमट गई। असम के लिए रियान पराग ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं बंगाल के लिए प्रदिप्ता प्रमाणिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 27 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इसके बाद बंगाल ने 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह ने चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 51 गेंदों पर इतने ही रन बनाए। ग्रुप सी के अन्य मुकाबलों में सर्विसेज से अपने शानदार सफर को आगे बढ़ाते हुए गुजरात को नौ विकेट से शिकस्त दी जहां रवि चौहान ने शानदार शतक जड़ा। यह सर्विसेज की पांच मुकाबलों में चौथी जीत रही।त्रिपुरा से हारा राजस्थानउधर त्रिपुरा ने राजस्थान को 48 रनों से शिकस्त दी। पहले खेलते हुए त्रिपुरा की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 194 रनों पर सिमट गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xYxXIe
कोई टिप्पणी नहीं