Breaking News

रंगिया के रसगुल्लों ने खींचा ध्यान, मोदी को किया एेसा करने पर मजबूर


असम के रंगिया में स्थित डेका मिठार्इ की दुकान वहां के प्रसिद्ध दुकानों में से एक है। जब भी लोग सामने से गुजरते हैं तो दुकान में रखे रसीले रसगुल्ले उनका ध्यान अपनी आेर आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन इस बार इन रसीले रसगुल्लों ने लोगों का नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्यान अपनी आेर खींचा है। अभी हाल ही में पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप के जरिए दुकान के मालिक के साथ बात की। उन्होंने दुकान के मालिक के प्रयास आैर उद्यमशीलता की प्रशंसा की आैर उन्हें व्यापार बढ़़ाने के लिए कहा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। पीएम मोदी से वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डेका ने बताया कि उन्होंने मुद्रा बीमा योजना के तहत 55,000 रुपए का लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने डेका से दुकान की विशेषता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि दुकान के रसगुल्ले बहुत फेमस हैं। ये जानने के बाद पीएम मोदी ने डेका से अपने रसगुल्ले के कारोबार को बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि केवल असम ही नहीं बल्कि पूरे देश में डेका के रसगुल्ले को पहचान मिल सके।डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए पीएम मोदी ने दुकान में इसे लागू करने का सुझााव दिया। उत्साहित डेका ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया आैर कहा कि वह उनके सुझावों का पालन करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि गैर काॅरपोरेट, गैर कृषि आैर छोटे उद्योगों के लिए पीएम मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधान मंत्री मुद्रा योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत दस लाख तक का लोन लेकर कोर्इ भी अपना कारोबार शुरू कर सकता है। उल्लेखनीय है कि रंगिया शहर में एमजी रोड पर स्थित ये मिठार्इ की दुकान अपने रसदार, मुलायम रसगुल्ले के लिए प्रसिद्ध है। 2015 में स्थापित की गर्इ ये दुकान मीठे प्रेमियों का ध्यान अपनी आेर आकर्षित करने में सक्षम है। गौर हो कि नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन है। जिसके जरिए पीएम की सारी लेटेस्ट गतिविधियों के बारे में जाना जा सकता है। केवल एक क्लिक से ही इस एेप के जरिए सीधे पीएम मोदी से आप जुड़ सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wBNQ7D

कोई टिप्पणी नहीं