Breaking News

नौकरी पाने का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन


गोविंद बल्लभ पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन इन्वायरन्मेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेट, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) ने दस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए जूनियर रिसर्च फेलो, सीनियर रिसर्च फेलो, फील्ड असिस्टेंट, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के पदों पर की जाएंगी। सभी नियुक्तियां अनुबंध पर होंगी। इंटरव्यू 9 अक्टूबर 2018 को होगा। जूनियर रिसर्च फेलो/जूनियर प्रोजेक्ट फेलोपद : 04योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ बॉटनी/जूलॉजी/फॉरेस्ट्री/इंवायरमेंटल साइंस/एग्रीकल्चर साइंस/रूरल मैनेजमेंट/सोशल साइंस में मास्टर डिग्री हो। अथवा एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। अधिकतम आयु : 28 वर्ष। वेतन : जेआरएफ को 25000 रुपये और जेपीएफ को 16,000 रुपये प्रतिमाह।सीनियर रिसर्च फेलो/सीनियर प्रोजेक्ट फेलोपद : 01योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ बॉटनी/फॉरेस्ट्री/इंवायरमेंटल साइंस/एग्रीकल्चरल साइंस/जियोग्राफी/जियोलॉजी/रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में मास्टर डिग्री प्राप्त हो और संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो। आयु सीमा : अधिकतम 32 वर्ष। वेतन : एसआरएफ के लिए 28000 और एसपीएफ के लिए 18000 रुपये प्रतिमाह। फील्ड असिस्टेंटपद : 01योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष। वेतन : 10,000 रुपये।हिमालयन जूनियर रिसर्च फेलो/प्रोजेक्ट फेलोपद : 02योग्यता : प्रथम श्रेणी के साथ इंवायरन्मेंटल साइंस/जियोग्राफी/वॉटर रिसोर्स/सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन/जियोलॉजी/रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकेमेस्ट्री/इंवायरमेंटल फिजियोलॉजी/केमेस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर डिग्री हो। एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग/इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग/बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिकल, केमिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री प्राप्त हो। आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष। मासिक वेतन : रिसर्च फेलो के लिए 25,000 रुपये और प्रोजेक्ट फेलो के लिए 16,000 रुपये प्रतिमाह। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटरपद : 01 योग्यता : लाइफ साइंस/इंवायरमेंटल साइंस/सोशल साइंस/नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट/फॉरेस्ट्री में पीएचडी की डिग्री प्राप्त हो।आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष। वेतन : 55000 रुपये प्रतिमाह। फील्ड कोऑर्डिनेटिंग स्टाफपद : 01 योग्यता : अच्छे शैक्षणिक रिकार्ड के साथ लाइफ साइंस/इंवायरमेंटल/सोशल साइंस में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वेतन : 18000 रुपये प्रतिमाह। सूचना अधिकतम आयुसीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/ एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्राप्त है। आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं। आवेदन प्रक्रियावेबसाइट (http://gbpihed.gov.in) के होमपेज पर जाएं। होमपेज पर ‘अनाउंसमेंट्स’ सेक्शन के ‘रिक्रूटमेंट’ ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अगले वेबपेज पर ‘टेम्पररी/ प्रोजेक्ट बेस्ड पोजिशन इन आर एंड डी प्रोजेक्ट’ शीर्षक के नीचे दिए गए Walk in Interview for various temporary project based positions of Project Coordinator...at North East Regional Centre, GBPNIHESD, Itanagar, Arunachal Pradesh लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नियुक्ति का विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। विज्ञापन को पढ़ें और अपनी योग्यता जांचें। अब विज्ञापन के साथ में संलग्न किए गए आवेदन फॉर्म ए4 आकार के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें। इसके बाद आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता और मांगी गई अन्य जानकारियां दर्ज करें। इंटरव्यू वाले दिन अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी, मूल प्रतियां और प्रकाशित समाग्री को साथ लेकर जाएं। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी अपना आवेदन दिए गए ई-मेल एड्रेस से भेज भी सकते हैं। सब्जेक्ट लाइन में जिस पद के लिए आवेदन करना हो, उसका नाम लिखें।यहां भेजें मेल ई-मेल : mahen29.mail@gmail.comवॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजनतारीख : 09 अक्टूबर 2018 (सुबह 10 बजे से)स्थान : जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन इंवायरन्मेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट, नार्थ-ईस्ट रीजनल सेंटर, विवेक विहार, ईटानगर- 791113, अरुणाचल प्रदेश

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zAsJof

कोई टिप्पणी नहीं