जानिए अब सुनील ग्रोवर के आगे कौन हाथ जोड़कर मांग रहा है माफी

एक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद कॉमेडियन सुनील पाल ने दोनों के रिश्ते सुधारने की कोशिश की है। सुनील पाल ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर से कपिल के शो पर वापस आने की हाथ जोड़कर गुजारिश की है। वीडियो में उन्होंने कहा, एक बड़े कलाकार को एक बड़ा मंच ही बड़ा बनाता है। मुझे लाफ्टर चैलेंज के अलावा कोई बड़ा मंच नहीं मिला। मैंने बड़े-बड़े काम किए, लेकिन वे सब काम वहां तक नहीं पहुंचे, जहां तक तुम्हारा काम पहुंचा है। कपिल के शो से करीब 500 कॉमेडियन्स का घर चल रहा है। उनकी खातिर इस शो में लौट आओ। प्लीज कपिल को गले लगा लो।आगे उन्होंने कहा, बिखरकर आप कुछ नहीं कर पाओगे। पिछली बार भी आप गए थे, लेकिन थक-हारकर आपको लौटना पड़ा। मैं मानता हूं कि कपिल से थोड़ी-बहुत गलती हुई है। लेकिन उन्होंने कॉमेडी में बहुत काम किया है। जिस कॉमेडी के लिए हजार रुपए नहीं मिलते थे, आज वो उसी कॉमेडी के लिए एक शो के डेढ़ करोड़ रुपए लेते हैं।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुनील 7 अप्रैल को कपिल के शो की शूटिंग करेंगे। इसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल को भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, सुनील की इस वापसी की वजह उनका 23 अप्रैल तक कॉन्ट्रैक्ट में बंधा होना बताया जा रहा है।‘द कपिल शर्मा शो में नए कैरेक्टर के तौर पर आए राजू श्रीवास्तव हाल ही में सुनील ग्रोवर को मनाने पहुंचे। कपिल की तरफ से सुलह की कोशिश के तहत राजू ने सुनील से मुलाकात की थी। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इस बारे में राजू श्रीवास्तव ने कहा, पास में ही हमारे शो की शूटिंग चल रही थी। मैं सुनील की वैनिटी वैन में गया। उन्हें मनाने की कोशिश की। लेकिन सुनील ने कहा कि राजू भाई, मैं पब्लिसिटी नहीं चाहता और न ही यह चाहता हूं कि लोग मुझे घमंडी कहें। लेकिन कई बार ऐसा हो चुका है, जब मुझे गुस्सा आया हो। इस बार सारी लिमिट्स क्रॉस हो गई हैं। वह (कपिल) माफी मांग सकता है। लेकिन मैं शो पर नहीं लौटना चाहता।कपिल के शो की गिरती टीआरपी और शो के टॉप-10 से बाहर होने के बाद बताया जा रहा है कि चैनल ने उन्हें एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। यदि कपिल एक महीने के अंदर चैनल को इम्प्रेस करने में कामयाब रहते हैं तो शो ऑफएयर नहीं होगा।16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त कपिल ने चंदन प्रभाकर और सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कपिल ने नशे में दोनों को न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि हाथापाई भी की। इस झगड़े के बाद चंदन और सुनील के सपोर्ट में अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी शूटिंग छोड़ दी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NfvoeD
via
कोई टिप्पणी नहीं