हिमा दास ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही ऐसी बड़ी बात...

जकार्ता एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में र्ण पदक जीतने वाली भारत की फर्राटा धावक हिमा दास ने कहा है कि 200 मीटर में फाउल होने का बाद टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने से वह खुश हैं और इस कारण फाउल के बाद का उनका गम काफी कम हो गया है। हिमा ने पुवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ के साथ मिलकर महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया था।वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हिमा दास की इस उपलब्धि के लिए उन्हें सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमा दास से मुलाकात भी की और उन्हें उनकी जीत के लिए बधाई भी दी। वहीं हिमा दास को उनकी इस उपलब्धि के लिए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों के अभिनंदन समारोह में 20 लाख रुपए की राशि का चेक भी दिया था। वहीं पीएम मोदी से मिलने के बाद हिमा दास काफी खुश नजर आईं और उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद कहा कि उनकी जीत के बाद जिस तरह से उनका उन्होंने उत्साहवर्धन किया वह सच में प्रेरणा देता है कि हम आगे भी अपने खेल से देश के लिए मैडल लाते रहें। हिमा ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री और देश के राष्ट्रपति दोनों ने मुझे मेरी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। हिमा ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री जब किसी खिलाड़ी को इस तरह से प्रोत्साहित करते हैं तो काफी खुशी होती है। हिमा ने कहा कि सरकार की तरफ से इतना सपोर्ट मिल रहा है तो लगता है कि आगे और प्रेशर बढ़ गया कुछ और अच्छा करने के लिए। हिमा ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा खिलाड़ियों के साथ जुड़े रहते हैं। वह नॉर्थ ईस्ट से हमेशा अपना जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि चाय के साथ उनका पूराना रिश्ता रहा है। मैं भी उस जगह से जुड़ी हूं जहां की चाय फेमस है। हिमा ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में जो समस्या आ रही है उसे प्रधानमंत्री अपनी देखरेख में समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं ये तो कहना ही पड़ेगा क्योंकि हमलोग देख रहे हैं कि उनकी वजह से नॉर्थ ईस्ट में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।इससे पहले भारत की हिमा दास ने आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रच दिया। हिमा ने राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की थी। इसी के साथ वह इस चैम्पियनशिप में सभी आयु वर्गों में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई थीं।इस प्रतियोगिता के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ट्रैक खिलाड़ी हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर हिमा को बधाई दी थी और कहा था कि पूरे भारत को इस जीत पर गर्व महसूस हो रहा है। हिमा की जीत युवा खिलाडि़यों को प्रेरित करेगी। धान की खेती करने वाले एक किसान की बेटी हिमा दास असम के नागोन जिले की निवासी हैं। उन्होंने इस स्पर्धा में अमेरिका और जमैका की धावकों को पछाड़ते हुए सोना जीता था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M9dhlY
कोई टिप्पणी नहीं