असमः गलत उम्र बता कर नाबालिगों ने रचा डाली शादी

बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जहां पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस कुप्रथा के खिलाफ समय-समय पर विभिन्नि जागरकता अभियान चलाया जाता है।वहीं आज भी इस कुप्रथा से मुक्त नहीं हो सके हैं। नलबाड़ी शहर के फॉरेस्ट ऑफिस रोड में ऐसा एक मामला सामने आया है।फॉरेस्ट कॉलनी में किराए के मकान में रहने वाले 20 वर्षीय अरूप दास नामक युवक ने गलत उम्र दर्ज कराकर एक नाबालिग से कोर्ट मैरीज कर शुक्रवार को अपने निवास पर एक पार्टी आयोजन किया था। इस बाल विवाह की भनक लगते ही चाइल्ड लाईन व पुलिस दल ने युवक के घर पर जैसे ही दस्तक दी परिवार के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लड़की को जब इसका पता चला तो वह बेहोश हो गई। वहीं चाइल्ड लाईन व पुलिस दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश देकर वहां से लौट गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pjlH15
कोई टिप्पणी नहीं