Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी: हरमीत सिंह की शानदार गेंदबाजी से त्रिपुरा को मिली जीत, चमके रहाणे और अय्यर के भी सितारे


हरियाणा के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा, तमिलनाडु के सीवी वरूण और त्रिपुरा के हरमीत सिंह शुक्रवार को खेले गये विजय हजारे एक दिवसीय टूर्नामेंट में फिरकी के दम पर अपनी अपनी टीमों को जीत दिलाई। तो वहीं दूसरी तरफ कप्तान अजिंक्य रहाणे (148) और श्रेयस अय्यर (110) की शतकीय पारियों के दम पर मुंबई ने शुक्रवार विजय हजारे एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मैच में कर्नाटक को 88 रन से शिकस्त दी।रहाणे और अय्यर की शतकीय पारी ने मुंबर्इ को दिलार्इ जीतकप्तान अजिंक्य रहाणे (148) और श्रेयस अय्यर (110) की शतकीय पारियों के दम पर मुंबई ने शुक्रवार विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मैच में कर्नाटक को 88 रन से शिकस्त दी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पांच विकेट पर 362 रन बनाने के बाद कर्नाटक की पारी को 45 ओवर में 274 रन पर समेट दिया। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ने 150 गेंद में 13 चौके और तीन छक्कों की मदद से 148 रन बनाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (60) के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। साव के आउट होने के बाद क्रीज पर आये अय्यर ने भी तेजी से रन बनाना जारी रखा और रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी की।अय्यर ने 82 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाये।स्पिनर ने भी किया कमालइसके साथ ही मुंबई के बायें हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 71 रन खर्च कर चार खिलाड़ियों को आउट कर टीम की जीत सुनिश्चित की।उन्होंने मयंक अग्रवाल (66), सीएम गौतम (12), स्टुअर्ट बिन्नी (01) और आर विनय कुमार (36) को पवेलियन भेजा। अलूर में खेले गये ग्रुप के एक अन्य मैच में पंजाब ने विदर्भ को 141 और गोवा ने रेलवे को 42 रन से हराया। अमित मिश्रा की फिरकी से हारी असमअसम के खिलाफ अमित मिश्रा ने 13 रन देकर छह खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई जिससे असम की पूरी टीम 30.2 ओवर में 81 रन पर आउट होगी। हरियाणा ने मात्र 11.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। हरमीत सिंह की जोरदार गेंदबाजी से त्रिपुरा को मिली जीतग्रुप के दूसरे मैच (35 ओवर का मैच) में जम्मू कश्मीर के खिलाफ हरमीत सिंह ने 10 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे उनकी पूरी टीम मात्र 79 रन पर पवेलियन लौट गयी। त्रिपुरा को भी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन त्रिपुरा ने 30.5 ओवर में छह विकेट पर 81 रन बना कर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सीवी वरूण की जबरदस्त गेंदबाजीसलामी बल्लेबाज एन जगदीशन (133) की शतकीय पारी के बूते तमिलनाडु ने सेना के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 315 रन बनाने के बाद सेना की टीम को 46 ओवर में 232 रन पर आउट कर दिया। तमिलनाडु की तरफ से लिस्ट ए करियर का दूसरा मैच खेल रहे स्पिनर सीवी वरूण ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OIddM8

कोई टिप्पणी नहीं