महज 79 रनों पर पवेलियन लौटी पूरी टीम, एक खिलाड़ी ने ही कर दिया कमाल

विजय हजारे ट्रॉफी में खेले गए एक मुकाबले में त्रिपुरा की टीम ने जम्मू कश्मीर को हरा दिया। 35 ओवर के इस मैच में जम्मू कश्मीर की टीम महज 79 रनों पर पवेलियन लौट गई। त्रिपुरा की तरफ से हरमीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि त्रिपुरा को भी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। टीम ने 30.5 ओवर में छह विकेट पर ये लक्ष्य हासिल किया। वहीं असम के खिलाफ अमित मिश्रा ने 13 रन देकर छह खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई जिससे असम की पूरी टीम 30.2 ओवर में 81 रन पर आउट होगी। हरियाणा ने मात्र 11.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उधर, सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन (133) की शतकीय पारी के बूते तमिलनाडु ने सेना के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 315 रन बनाने के बाद सेना की टीम को 46 ओवर में 232 रन पर आउट कर दिया। तमिलनाडु की तरफ से लिस्ट ए करियर का दूसरा मैच खेल रहे स्पिनर सीवी वरूण ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zmoqwr
कोई टिप्पणी नहीं