Breaking News

यहां आफत बनकर आई बारिश, कई जगह हुआ भूस्खलन


मैदान और पहाड़ों पर तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सिक्किम में तेज बारिश के चलते कई स्थानों पर भू-स्खलन होने की खबर है। अब तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस दौरान दार्जिलिंग एसपी ने सभी थानों को निर्देशित किया है कि पुलिस मैदान से दार्जिलिंग और सिक्किम जाने वाले सभी वाहन चालकों को सूचना भू-स्खलन की तुरंत दे, ताकि उन्हें सुरक्षित यातायात के दौरान कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े और वे सतर्कता के साथ वाहनों को ड्राइव कर सकें।सिलीगुड़ी शहर में भक्तिनगर पुलिस सिक्किम जाने वाले वाहन चालकों को संदेश देकर सतर्क करते जगह-जगह नजर आई। तेज बारिश के चलते जहां लोगों को गाड़ी चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे और आफिस जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय देर से पहुंचे। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों को हुई।सिलीगुड़ी नगर निगम के निचले इलाकों में जलजमाव होने जाने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग नगर निगम प्रशासन को कोस रहे थे कि उसने समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MSBZw1

कोई टिप्पणी नहीं