Breaking News

आरोपियों की तलाश में फरीदाबाद पहुंची असम पुलिस, आरोपी फरार


धोखाधड़ी के एक मामले में आराेपियों को गिरफ्तार करने के लिए गुरुवार सुबह असम पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के साथ सेक्टर-9 के एक मकान पर रेड की। लेकिन चारों-आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।सेक्टर-7 थाना पुलिस के अनुसार असम पुलिस गुवाहाटी में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में नामजद आरोपितों का वारंट लेकर गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन आरोपित चकमा देकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। दरअसल, एक प्लॉट के लेनदेन को लेकर आरोपितों ने गुवाहाटी में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की थी।जिस पर गुवाहाटी पुलिस ने ना केवल इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, बल्कि गिरफ्तारी वारंट लेकर यहां पर आ गई। असम पुलिस सेक्टर 7 थाना पुलिस को लेकर सेक्टर 9 पहुंच तो गई, लेकिन दो घंटे खड़े रहने के बावजूद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपितों ने अविनाश अग्रवाल नामक एक व्यक्ति से प्लॉट सौदा किया था और प्लॉट की एवज में उनसे सारी रकम ले ली।जब इन आरोपितों ने प्लॉट नहीं दिया तो उन्होंने अपने पैसे मांगे। आरोपियों ने पैसे ना देकर उन्हें 12 लाख 50 हजार रुपये और 12 लाख 50 हजार रुपये के दो चेक दे दिए। आरोपियों ने एक चेक की पेमेंट रुकवा दी और दूसरे चेक की तारीख आगे की दे दी। एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर चारों आरोपित फरार हो गए। जिनको अरेस्ट करने के लिए रेड की जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NpFo4Y

कोई टिप्पणी नहीं