भूख मिटाने के लिए कर दिया मां का खून, कहानी जानकर दहल जाएगा दिल

पुलिस जब तफ्तीश करने घर में दाखिल हुई तो प्लेट में एक इंसान का दिल रखा हुआ था। इसका कुछ हिस्सा चबाया हुआ सा लग रहा था। वहीं पास में चटनी और काली मिर्च का सप्रे भी रखा था।इसी दिन दोपहर में घर में रहने वाले शख्स को संदिग्ध हालत में देखा गया था। वह जब घर से बाहर निकला तो उसके मुंह और हाथ खून से सने थे। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद जांच शुरू हुई और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ।मिड डे में छपी खबर के अनुसार एक बेटे ने भूख मिटाने के लिए अपनी ही मां का खून कर दिया और दिल निकालकर खा लिया। दरिंदगी की सभी हदें पारकर इस कलयुगी बेटे ने कलेजे को लजीज बनाने के लिए चटनी मिलाकर खाई।दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में घटी। शाहुपुरी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करने वाला 27 वर्षीय सुनील नशे में चूर होकर घर लौटा तो भूखा था। उसने पड़ोसियों से खाना मांगा लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। घर लौटा तो मां से बहस हो गई।पुलिस के अनुसार मां-बेटे के बीच तनातनी इतनी बढ़ गई कि बेटे ने मां को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया और दिल निकालकर खा लिया। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N9yKj7
कोई टिप्पणी नहीं