40 हजार रुपये प्रति किलो बिकी यह खास चाय, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

असम के चाय बागान अपने विश्व प्रसिद्ध चाय के लिए जाने जाते हैं. हालांकि हाल के दिनों में उसे अरुणाचल प्रदेश के चाय के बागानों से अच्छी चुनौती मिल रही है. गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी) ने एक महीने के अंदर दूसरी बार इतिहास रचते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कीमत पर चाय की बिक्री की है। अरुणाचल प्रदेश के दोन्यी पोलो टी एस्टेट द्वारा तैयार की गई चाय की एक किस्म गोल्डन नीडल्स टी गुरुवार को 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम में बिकी है। गोल्डन नीडल्स टी को बनाने की प्रक्रिया बेहद खास है. यह केवल नई अंकुरित पत्तियों से बनाई जाती है। चाय की यह किस्म बेहद सावधानी से तोड़ी जाने वाली छोटी कलियों और गोल्डन परत वाली पत्तियों से बनाई जाती है, जो मुलायम और मखमली होती हैं। गुवाहाटी में मौजूद सबसे पुरानी चाय की दुकानों में से एक असम टी ट्रेडर्स ने इस चाय को खरीदा है. असम टी ट्रेडर्स के मालिक ललित कुमार जालान ने बताया कि यह गोल्डन नीडल्स टी एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Absolutetea.in के जरिए बेची जाएगी। गोल्डन नीडल्स टी पिछले साल 18 हजार रुपये किलो बिकी थी. उस समय सबसे अधिक बोली 20 हजार रुपये लगाई जा सकती थी. इस बार इस लिमिट को बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया। इस विशेष चाय से बनने वाला पेय मीठा होता है और इसकी बहुत अच्छी सुगंध होती है. इस चाय की पत्तियों की काफी डिमांड है. इसे खासतौर पर तैयार किया जाता है, इसलिए यह काफी कम मात्रा में तैयार होती है. इस चाय की पत्तियों को तैयार करने के लिए स्पेशल तकनीक और सटीक मौसमों पर निर्भर रहना होता है. आपको बता दें कि एक दिन में मात्र 80 ग्राम चाय तैयार हो पाती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Px6aGa
कोई टिप्पणी नहीं