Breaking News

899 रुपए में लगी है अटलजी की अस्थि कलश की सेल, जानिये कौन कर रहा है खुराफात

नर्इ दिल्ली। किसी की मौत पर किस तरह से राजनीति की जा सकती है उसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। जिस शख्स की मौत पर राजनीति, खिलवाड़ आैर खुराफात की गर्इ है वो आैर कोर्इ नहीं बल्कि भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेर्इ है। शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा कि उनकी मौत पर इस तरह की घटिया राजनीति होगी। इस बार जो बात सामने आर्इ है वो बेहद चौंकाने वाली है कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों का कलश र्इ-काॅमर्स वेबसाइट बेचा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चार्इ है।

सोशल मीडिया में वायरल हो बड़ी खबर
वास्तव में देवाशीष जरारिया नाम के शख्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी कि जिसमें कहा गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का कलश र्इ-काॅमर्स साइट अमेजन पर बेचा जा रहा है। वहीं उस कलश के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की एक किताब भी मुफ्त में दी जाएगी।

atal

899 रुपए बतार्इ है कलश की कीमत
ट्वीटर हैंडल पर लिखी खबर के अनुसार इस अस्थि कलश की कीमत 999 रुपए है। जिस पर 100 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद वो कलश 899 रुपए में मिल रही हैं। जबकि अमेजन में एेसा कुछ भी नहीं है। ट्वीटर पर खबर देखने के बाद लोगों ने उस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जब अमेजन की साइट पर सर्च करके देखा गया तो एेसा कुछ नहीं मिला। उसके बाद भी लोग बिना फैक्ट चेक अपने रिएक्शन उस ट्वीट पर दे रहे हैं।

क्या सरकार करेगी कोर्इ कार्रवार्इ?
अब सवाल ये है कि क्या केंद्र सरकार इस पर कोर्इ कार्रवार्इ करेगी? केंद्र में बीजेपी की सरकार है। वहीं अटल बिहारी ने बीजेपी को अपने हाथों से खड़ा किया था। अब उनकी मृत्यु के बाद पूरे देश में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया जा रहा है। जिसकी वजह से विपक्ष के नेताआें ने बीजेपी के नेताआें को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया है। अब एेसे में इस तरह की खबर के बाद सरकार किस तरह की कार्रवार्इ करती है वो अपने भविष्य में ही पता चलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N8tzjp

कोई टिप्पणी नहीं