Breaking News

सरकार ने बैन की सिरदर्द,जुकाम के लिए इस्तेमाल होने वाली 6000 से अधिक दवाएं

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय 6000 से अधिक दवांईयों पर बैन लगाने जा रहा है। जिनमें सिरदर्द, बदन दर्द, जुकाम और बुखार जैसी दवाएं भी शामिल है। सरकार ने इन जैसी 6 हजार से अधिक दवाओं को बैन करने का फैसला किया है। ये वो दवाएं है जो लोग हमेशा ही अपने घर में इस्तेमाल करने के लिए रखते है। क्योंकि अक्सर इनका इस्तेमाल मामूली दर्द के लिए होता है।

बैन होगी 6000 दवाएं
भारत में इन दवाओं के करीब 6000 से ज्यादा ब्रांड हैं, जिनमें से सेरिडॉन, डाकोल्ड, फेंसिडिल,जिंटाप काफी प्रसिध्द हैं। सरकार के इस कदम से दवाएं बनाने वाली कंपनी को तगड़ा झटका लगेगा।

इस वजह से सरकार है नाराज
बताया जा रहा है कि दवा बनाने वाली कंपनियों ने 328 फिक्स डोज़ कॉम्बिनेशन वाली दवाओं के प्रभाव और दुष्प्रभाव का अध्ययन किए बिना ही इन दवाइयों को बाजार में उतार दिया था, जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय नाराज था। इस कदम से सन फार्मा, सिप्ला, वॉकहार्ट और फाइजर जैसी कई फार्मा कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। इस बैन से 3-4 हजार करोड़ रुपए के दवा कारोबार पर असर पड़ेगा।

बिक्री होगी गैरकानूनी
डीएटीबी ने यह सिफारिशें सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल दिए गए आदेश पर दी हैं। अब सरकार ने इसे बैन करने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि लग रहा है कि कई कंपनियां सरकार के इस आदेश को कोर्ट में भी चुनौती दे सकती हैं। इन 343 दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद मेडिकल स्टोर पर इनकी बिक्री गैरकानूनी होगी। अगर किसी मेडिकल स्टोर पर यह दवाएं बिक्री होते हुए पाएं गई तो फिर दवा निरीक्षक अपनी तरफ से उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा सकता है।

यह भी पढ़ें - FD तुड़वाए बिना जरूरत पड़ने पर ऐसे निकाले ATM से पैसा

इस स्टोर में सामान खरीदने के बाद नहीं देनी पड़ती कैशियर को पेमेंट

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से नहीं मिलेगी राहत, ये है सबसे बड़ी वजह

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OgyD2Q

कोई टिप्पणी नहीं