Breaking News

इस राज्य में एक झटके में गई 500 लोगों की नौकरी, ढाई हजार लोग हुए प्रभावित


त्रिपुरा के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक द महावीर टी इस्टेट के बंद हो जाने से 500 कर्मचारी और उन पर आश्रित करीब ढाई हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। त्रिपुरा के ढलाई जिले में कमलपुर अनुमंडल स्थित उपविभाग की सीमा पर स्थित चाय बागान कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण पिछले तीन सालों से आर्थिक संकट से गुजर रहा था। इस बागान को गत 31 जुलाई से बंद कर दिया गया है। बागान के कर्मचारियों में लगातर बढ़ते असंतोष और बढ़ गया था और इस बीच वहां के प्रबंधक भी बागान को छोड़ कर चले गये। पिछले आठ सप्ताह से मजदूरों को साप्ताहिक पारिश्रमिक मिलना भी बंद हो गया, जिससे स्थिति और बदतर हो गयी। बताया जाता है कि कर्मचारियों ने आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी , तो मालिक शैबल चौधरी एवं शिवालिक चौधरी ने मजदूरों का बकाया 31 तारीख तक देनी की बात कही , लेकिन ऐसा न हो सका । इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की और बागान के कार्यालय में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने बागान मालिकों को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NxzFKE

कोई टिप्पणी नहीं