12 साल बाद खिला ये अद्भुत नीला फूल, देश-दुनिया से देखने वालों की लगीं कतारें...

केरल का खूबसूरत पर्यटन स्थल मुन्नार 12 साल बाद फिर से गुलजार हो गया है। यहां 12 साल बाद नीलकुरिंजी के फूल खिले हैं, जिसके कारण पूरी वादी नीली नजर आ रही है। इस साल टूरिस्ट खासतौर पर इसे देखने के लिए ही दूर-दूर से आ रहे हैं।दक्षिण भारत के केरल राज्य के मुन्नार में हर 12 साल के बाद ये फूल खिलते हैं। जब यह फूल खिलने वाला होता है तो देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग यहां आते हैं। नीलगिरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस फूल को ब्लू माउंटेन भी कहते हैं और इसका इसका वैज्ञानिक नाम स्ट्रोबिलैंथस कुंथियाना है। इससे पहले यह फूल 2006 में खिले थे और उसके बाद यह 2018 में खिले हैं। भारत में इसकी कुल 46 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो सबसे अधिक मुन्नार में ही है।केरल के वेस्टर्न घाट्स शोला फॉरेस्ट में नीलगिरी या ब्लू माउंटेन फूल 12 साल बाद खिले हैं। इस फूल की खास बात यह है कि यह 12 साल में एक बार ही खिलता है और फिर सूखने के बाद इसके बीज वहीं गिर जाते हैं और इन्हें फिर से फूल बनने में करीब 12 साल लग जाते हैं।जुलाई की शुरुआत में नीलकुरिंजी फूल खिलने के बाद अगले तीन महीने तक यहां की पहाड़ियां नीली दिखाई देंगी। अगर आप भी इन फूलों को देखना चाहते हैं तो जल्दी मुन्नार का ट्रिप प्लान कर लें। इन फूलों के साथ-साथ मुन्नार की दूसरी खूबसूरत जगहों को देखना न भूलें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CJ9hJu
कोई टिप्पणी नहीं