अंडर-19 के दूसरे टेस्ट मैच में भी त्रिपुरा से हारा उत्तराखंड

अंडर-19 के दूसरे अभ्यास मैच में त्रिपुरा ने उत्तराखंड के आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। उत्तराखंड की लगातार दूसरी हार अंडर-19 टीम चयन में जल्दबाजी होने का संकेत दे रही है। अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी में हुए दूसरे अभ्यास मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। 115 रन पर ही सिमट गर्इ उत्तराखंड की टीमपूरी टीम 43.1 ओवर में महज 115 रन ही बना सकी। लक्ष्य ने 27, अवनीश ने 24, मनीष ने 17 रन बनाए। इसके अलावा 16 रन अतिरिक्त में बने। त्रिपुरा के शंकर व अमित ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा ने 34.5 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। आरूप ने नाबाद 59 और श्रीदम ने 34 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए जगमोहन नगरकोटी व अमन नेगी 1-1 विकेट चटकाने में सफल रहे।संदेह के घेरे में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की उम्रउत्तराखंड की चयनित अंडर-19 टीम में से फर्जीवाड़े की गंध आने लगी है। टीम में शामिल रुड़की व काशीपुर के खिलाड़ियों की उम्र संदेह के घेरे में आ गई हैं। ट्रायल के दौरान भी कुछ खिलाडिय़ों ने चयनित संभावित खिलाड़ियों की उम्र पर सवाल उठाए थे, लेकिन बीसीसीआइ के चयनकर्ताओं व अन्य स्टॉफ ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।लोढा कमेटी के अनुरोध पर उत्तराखंड की टीम पहली बार बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में खेल रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड की अंडर-19 टीम का चयन किया गया। टीम में चयनित कुछ खिलाड़ियों की उम्र पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रुड़की के खिलाड़ी की शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में जन्म तिथि 01-04-1997 लिखी हुई है। इसके आधार पर उनकी मौजूदा उम्र 21 साल पांच महीने 27 दिन है, इस उम्र के साथ वह अंडर-19 टीम में खेलने योग्य नहीं हैं। खिलाड़ी ने अपनी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा रुड़की से ही ग्रहण की है। ताज्जुब की बात यह है कि उस खिलाड़ी ने बीसीसीआर्इ के रिकार्ड में खुद को कक्षा सात तक पढ़ा दिखाया है। इतना ही नहीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से होने वाले खेलों में भी उस खिलाड़ी की जन्म तिथि 01-04-1997 लिखी गई है। लेकिन उसमें कॉलेज का नाम बदला हुआ है। काशीपुर के खिलाड़ी की उम्र 05-05-1997 दर्शाई गई है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेला है। कुछ खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत प्रशासक समिति के सीओए विनोद व बीसीसीआइ के प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी से की है। प्रो. शेट्टी का कहना है कि हमने इस मामले का संज्ञान लिया है। अगर ये शिकायत सही पाई जाती है तो ऐसे खिलाडिय़ों पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QhuAUx
कोई टिप्पणी नहीं