Breaking News

नौकरी हासिल करने का मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


असम पुलिस ने पुलिस कॉन्स्टेबल (एक्जिक्यूटिव) पदों पर भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन आॅफलाइन करने होंगे।कुल 130 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 5200 – 20200 रुपये होगा। साथ ही 2000 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 130 पदों में से पुरुष सिपाही के कुल 87 और महिला सिपाही के कुल 43 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने की आयु सीमा भी निर्धारित है। 18 से 21 साल के पुरुष उम्मीदवार और 18 से 25 साल की महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।एसएसी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क की छूटआवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। वहं एसएसी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं भरना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशेंसी टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म भरकर इस पते पर भेजना होगा- चेयरमैन रिक्रूटमेंट बोर्ड: दिल्ली पुलिस C/o – कमांडेंट 10वीं एपी बीएन, काहिलिपारा, गेस्ट हाउस नंबर. 2 पीओ – बोंग्शर (काहिलिपारा), जिला – कमरूप (M) गुवाहाटी – 781034।वेबसाइट पर देख सकते हैं भर्ती नोटिफिकेशनएप्लिकेशन फॉर्म के साथ आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टिड फोटोकॉपी और आवेदन शुल्क का डीडी भी भेजना होगा। एप्लिकेशन फॉर्म आप असम पुलिस की वेबसाइट www.assampolice.gov.in से 1 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती नोटिफिकेशन भी आप वेबसाइट पर देख सकते हैं।फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिशेंसी टेस्टफिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवार का कद न्यूनतम 165 cm और महिला उम्मीदवार का कद न्यूनतम 155 cm होना अनिवार्य है। वहीं सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों का सीने का माप लिया जाएगा। नॉर्मल माप 76 cm और सीना फुलाने के बाद माप 80 cm होना अनिवार्य है। फिजिकल एफिशेंसी टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N7rmkf

कोई टिप्पणी नहीं